टीडीपी के बाद लोजपा के भी बदले सुर, पासवान बोले- संभल जाए भाजपा नेतृत्व

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में भाजपा की सहयोगी लोकजन शक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि भाजपा सहयोगी दलों से बात करे और इस पर विचार करे कि क्यों एनडीए में बिखराव हो रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनावों में हार और टीडीपी के एनडीए से अलग होने के सवाल पर चिराग ने कहा है कि भाजपा ने सहयोगियों को ना संभाला तो फिर 2019 की डगर मुश्किल हो जाएगी। हालांकि चिराग ने साफ कहा कि लोजपा एनडीए से अलग नहीं हो रही है लेकिन उन्होंने भाजपा को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भाजपा आलाकमान सोचना होगा कि ये क्या हो रहा है? केवल हार ही नहीं हो रही है, एनडीए के सहयोगी दल भी साथ छोड़ रहे हैं।

LJP, chirag paswan, nda, bjp, bihar, चिराग पासवान

शुक्रवार को संसद परिसर में लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि उपचुनावों के भाजपा के लिए ये बड़ा संकेत है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों के नतीजों को देखते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुश्किल से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कि पहले शिवसेना और अब तेलुगू देशम पार्टी एनडीए से अलग हो गई है। बिहार में जीतनराम मांझी अलग हो गए। उन्होंने कहा कि हो सकता है उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा भी महागठबंधन की ओर कूच कर जाए।

पासवान ने कहा कि भाजपा को सोचना पड़ेगा कि सहयोगी क्यों नाराज हो रहे हैं। चिराग ने कहा कि भाजपा जहां नई जगहों पर चुनाव जीत रही है लेकिन अगर आप पहले से जीती हुई सीटों को नहीं बचा पा रहे हैं तो फिर सोचना होगा आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+