तेलंगाना के एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को परोसे गए नाश्ते में निकली छिपकली, जानें फिर क्या हुआ?
तेलंगाना के मेडक जिले से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक सरकारी स्कूल से जुड़े गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को परोसे गए नाश्ते में कथित तौर पर छिपकली पाई गई।
अधिकारियों के अनुसार जिन 17 छात्रों ने ये नास्ता खाया था उन्हें आनन-फानन में रामायमपेट मंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इन छात्राओं में दो को तेज पेट दर्द की शिकायत होने पर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाकी छात्राओं को अस्पताल में डॉक्टर के चेकअप के बाद अस्पताल के छुट्टी दे दी गई।

नोट- सांकेतिक फोटो
तत्काल की गई कार्रवाई
इस घाेर लापरवाही से भरे मामले में कथित लापरवाही करने वाले रसोइया और सहायक रसोइया को तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया। इसके अलावा मेडक जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के अनुसार मॉडल स्कूल गर्ल्स हॉस्टल के केयरटेकर और विशेष अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डीईओ ने बताया पूरा सच
वहीं डीईओ ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि छात्र भोजन विषाक्तता के कारण बीमार हुए हैं। जांच में पता चला कि एक छात्र ने नाश्ते में परोसे गए उपमा में छिपकली देखी थी।
सभी छात्राओं का हुआ हेल्थ चेकअप
केयरटेकर ने तुरंत सभी छात्रों को खाना बंद करने का निर्देश दिया और 17 छात्रों को जो पहले ही खा चुके थे, उन्हें रामायमपेट के नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इसके बाद ऐतियात के तौर पर 70 और छात्रों को जांच के लिए ले जाया गया।
डॉक्टरों ने सभी छात्रों की जांच की और उन्हें छह घंटे तक निगरानी में रखा। उन्होंने उल्टी, दस्त और तेज बुखार जैसे लक्षणों की जांच की, लेकिन कोई भी लक्षण फूड पॉइजनिंग का संकेत नहीं मिला।
डीईओ ने बताया "पेट दर्द से पीड़ित दो छात्रों को छोड़कर शेष सभी 15 छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दोनों छात्रों को मेडक के जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।"
संगारेड्डी में अतिरिक्त घटना
इस बीच, मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें संगारेड्डी जिले में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास की कैंटीन में भोजन के कंटेनर में एक चूहा भागता हुआ दिखाई दे रहा है।
संगारेड्डी जिले के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ छात्रों द्वारा वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद, उन्होंने निरीक्षण के लिए संस्थान का दौरा किया और तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications