66वें गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का Full Video
नयी दिल्ली। भारत आज 66वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत के इस ऐतिहासिक मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा विशेष मेहमान बनकर आएं है। राजपथ पर भारत अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सामने भारत की सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया जा रहा है तो वहीं ओबामा भारत की सांस्कृतिक विरासत से भी रुबरु हो रहे हैं।

पहली बार सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े समारोह का गवाह दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के प्रमुख बनें हैं। इस बार गणतंत्र दिवस का ये त्योहार आधी आबादी की ताकत का भी गवाह बना है। देश की बेटियां दुनिया के सामने हिंदुस्तान के गौरव की झांकी पेश करेंगी।
लाइव वीडियो यहां देखें-
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार थलसेना, वायुसेना और नौसेना के पारंपरिक पुरुष दलों के साथ महिलाओं की अलग टुकड़ियां भी नजर आएंगी। देश के पीएम मोदी ने देशवासियों को ट्वीटर कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी देश को शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications