राजस्थान में पीएम मोदी ने 15 हजार करोड़ रुपए की 11 बड़ी योजनाओं को किया शुरू

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान के उदयपुर में पहुंच चुके हैं। यहां पर वह मुख्य नेशनलि हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। खुद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। उदयपुर में उन्होंने किन-किन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया और क्या-क्या घोषणाएं की, जानिए पल-पल का लाइव अपडेट।

Recommended Video

    PM Modi in Rajasthan: Inaugurated projects of 15,000 crores, Listen to him । वनइंडिया हिंदी
    LIVE: राजस्थान में पीएम मोदी ने लोगों से कहा 'खंबा घड़ी', लगे मोदी-मोदी के नारे

    2.23- जीएसटी को लेकर राजस्थान में सभी व्यापारियों को जोड़ने के लिए एक 15 दिन की मुहिम चलाने का भी पीएम मोदी ने आह्वान किया।

    2.22- जीएसटी की बात करते हुए पीएम मोदी बोले कि रातों रात एक व्यवस्था का बदलना और देश के लोगों का उसके साथ एडस्ट करना यह सिर्फ भारत में हो सकता है।

    2.20- उज्जवला योजना की भी पीएम मोदी ने बात कही। कहा इससे गांव की माताओं-बहनों को काफी फायदा होगा।

    2.19- सड़क और डिजिटल नेटवर्क से दूर रहने वाले लोगों को भी शिक्षा मिल सकेगी। इसी के तहत ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क लगाया जा रहा है, जिसमें करोड़ों रुपए खर्च किया जा रहा है।

    LIVE: पीएम मोदी ने 15 हजार करोड़ रुपए की 11 बड़ी योजनाओं को किया शुरू

    2.18- अगर ट्रैफिक जाम रहता है, सड़क टूटी है, सही व्यवस्था नहीं, तो टूरिस्ट को आना अच्छा नहीं लगता। सड़क के प्रोजेक्ट राजस्थान के भाग्य के रास्ते खोल रहे हैं, इससे टूरिज्म खूब बढ़ेगा।

    2.17- टूरिस्ट जब आता है तो पैसे लेकर आता है और खर्च करता है। कम पैसों से टूरिज्म शुरू होता है और अधिक से अधिक रोजगार पैदा होता है। चाय बेचने वाला भी इससे कमाई करता है।

    2.16- राजस्थान का रोड पैसे उगलने की ताकत रखता है। राजस्थान में दूरियां बहुत है और यहां के जीवन में टूरिज्म की बड़ी ताकत है। दुनिया भर के टूरिस्ट पुष्कर मेले, झील की नगरी उदयपुर, जैसलमेर की मरुभूमि आदि में जाने का मन करता है। सड़कों से ये सब आसान हो जाता है।

    2.15- अच्छे रोड होने से मां और नवजात की जिंदगी बच जाती है, वरना मां-बच्चे की जान खतरे में पड़ जाती है।

    2.14- देरी होने से सब्जियां, फल खराब हो जाते हैं, लेकिन सड़क इन सभी को आसान बना देती है।

    2.13- किसान को सड़क से सबसे अधिक फायदा होगा, वह अपने फल, फूल, सब्जी और दूध आसानी से शहर जाएंगे, जिसके किसानों की जिंदगी बदल जाती है।

    2.11- जब कभी आधुनिक व्यवस्था विकसित होती है, तो काले रंग का रोड आपके जीवन में रोशनी भरने का काम करता है।

    2.08- अगर 500-500 करोड़ करके योजनाओं की घोषणा करते तो राजस्थान के अगले चुनाव तक राजनीति की रोटी सेंकते रहते, लेकिन हमें वह मंजूर नहीं, इसीलिए यह सारी योजनाओं की घोषणा एक साथ की।

    2.07- आने वाले दिनों में 9 हजार करोड़ से भी ज्यादा नए काम सिर्फ राजस्थान में होंगे। अधिकतर काम सड़कों से जुड़े होंगे।

    2.05- पीएम ने 300 करोड़ की लागत के ब्रिज का उदाहरण देते हुए सरकार की बात की। वह बोले इसे बनने में 11 साल बीत गए। वहीं आज 5600 करोड़ के वो प्रोजेक्ट का 3 साल के भीतर-भीतर लोकार्पण हो रहा है। पीएम ने कहा, सभी पत्रकार साथी इसका हिसाब लगाएं।

    2.02- पीएम बोले चुनौतियों से जूझते हुए देश को विकास की ओर ले जाने का माद्दा रखते हैं।

    2.02- योजनाओं की घोषणा करना, चुनाव के समय वादे करना, अखबारों में हेडलाइन छप जाना... ये सारे खेल देश भली भांति देखता आया है। सालों से यह चला है। यही सबसे बड़ी चुनौती है।

    2.01- आज एक ही कार्यक्रम में 15 हजार करोड़ से भी अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत होना, राजस्थान की एक अद्भुत घटना है।

    2.00- पीएम मोदी बोले- राजस्थान के सभी लोगों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि बाढ़ जैसी संकट की घड़ी में सरकार हमेशा आपके साथ है।

    1.58- पीएम मोदी ने सभी का अभिवादन राजस्थानी भाषा में किया और 'खंबा घड़ी' कहा। लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

    1.55- पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करना शुरू किया।

    1.03- पीएम मोदी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट पर एग्जिबिशन का दौरा किया। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं।

    LIVE: पीएम मोदी पहुंचे उदयपुर, करेंगे कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

    12.30- राजस्थान के उदयपुर पहुंचे पीएम मोदी, नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की करेंगे शुरुआत।

    LIVE: पीएम मोदी पहुंचे उदयपुर, करेंगे कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+