रक्षा क्षेत्र और मैरीटाइम सिक्‍योरिटी पर जापान और भारत एक साथ

टोक्‍यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच राजधानी टोक्‍यो में मुलाकात शुरू हो गई है। इससे पहले जापान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को औपचारिक तौर पर स्वागत किया गया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच शिखर वार्ता शुरू हुई।

japan-india-delegation-level-talks

जापान की पांच दिवसीय यात्रा के तीसरे दिन सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने टोक्यो स्थित जापान के दो अतिथि गृहों में से एक असाका पैलेस में मोदी का औपचारिक तौर पर स्वागत किया।

यहां मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मोदी के इस रस्मी स्वागत के बाद दोनों देशों के बीच शिखर वार्ता शुरू हुई। इसके बाद दोनों देशों के बीच कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिन पर पहले ही निर्णय लिया जा चुका है।

  • इस शिखर वार्ता के दौरान जापान ने भारत को बुलेट ट्रेन में मदद करने का वादा किया है।
  • जापान भारत को तकनीक और आर्थिक सहयोग देने पर भी राजी हुआ है।
  • जापान ने भारत में 3.5 ट्रिलियन येन के निवेश का आश्‍वासन भारत को दिया है। जापान यह रकम आने वाले पांच वर्षों के दौरान भारत में निवेश करेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र में भी जापान भारत को सहयोग करेगा।
  • शिखर वार्ता में तय हुआ है कि जापानी छात्र भारत आएंगे और भारत के छात्र जापान जाएंगे।
  • जापान के प्रधानमंत्री एबे ने कहा कि वह मोदी से क्‍योटो में मिले थे। वहीं पर उनकी दोस्‍ती और गहरी हुई।
  • क्‍योटो के तोजी मंदिर में जब एबे और मोदी की मुलाकात हुई तो एबे ने मोदी को भारत और जापान के बीच बौद्ध धर्म की वजह से आई करीबियों का जिक्र किया था।
  • एबे ने भारत के आर्थिक क्षेत्र में विकास के लिए जापान की भूमिका तय की।
  • जापान ने भारत के साथ रक्षा ओर मैरीटाइम सिक्‍योरिटी से जुड़े मामलों को आगे बढ़ाने का वादा किया।
  • भारत और पड़ोसी देशों में बुलेट ट्रेन जैसे परियोजनाओं के संचालन का वादा।
  • मोदी और एबे की ओर से अधिकारियों को जल्‍द से जल्‍द न्‍यूक्लियर डील आगे बढ़ाने के आदेश दिए गए।
  • अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जापान की यात्रा पर मोदी ने जताई खुशी।
  • अपनी जापान यात्रा से मोदी पूरी तरह से संतुष्‍ट।
  • गंगा सफाई में जापान करेगा भारत की मदद।
  • मोदी ने दिया जापान को फास्‍ट ट्रैक चैनल बनाने का वादा।
  • जापान अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के विकास में मदद देगा।
  • स्‍वास्‍थ्‍य, सड़क टेक्‍नोलॉजी में जापान मदद देगा।
  • टेक्‍नोलॉजी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट के साथ ही महिला सशक्‍तीकरण पर भारत और जापान मिलकर काम करेंगे।
  • जापान भारतीय कंपनियों पर लगी रोक को हटाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+