सपा, बसपा, कांग्रेस ने बर्बाद किया उत्‍तर प्रदेश को: नरेंद्र मोदी

Narendra Modi in Kanpur
कानपुर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज उत्‍तर प्रदेश के कानपुर शहर में रैली को संबोधित किया जिसमें उन्‍होने कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमला बोला।

- मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा मैं कानपुर पहले भी आया हूं लेकिन इस बार की इस रैली ने मुझे जीत लिया है। इतनी भारी संख्‍या में आकर आपने जो मेरा स्‍वागत किया है, इसके लिए मैं आपका स्‍वागत अभिनंदन करता हूं। मित्रों मैं देखकर सकता हूं कि हिंदुस्‍तान के कोने कोने में प्‍यार उमड़ रहा है साथ ही कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जनता गुस्‍से का प्रदर्शन कर रही है।

- मैं आपसे एक सवाल करना चाहता हूं, आप लोगों ने जिस कठिनाईयों और मुसी‍बतों से जिंदगी गुजारी है, क्‍या आप ऐसी ही जिंदगी आपने बच्‍चों को जीने के लिए मजबूर करना चाहते हैं? अगर आप बच्‍चों का भविष्‍य संवारना चाहते हैं तो कांग्रेस को दूर करें।

- कांग्रेस का जनता को मूर्ख बनाने का काम जारी है। 2009 में कांग्रेस ने 100 दिनों में महंगाई हटाने का वादा किया था, पूरा नहीं किया। इन्‍होने देश की क्‍या हालत कर दी है। गरीब के घर में चूल्‍हा नहीं जनता। बच्‍चे रात रात भर रोते है और बच्‍चों की मां की आखों से आंसू बहते हैं। जो सरकार गरीब के आंसू नहीं रोंक सकती, उसे सत्‍ता में रहने का कोई हक नहीं है। सरकार गरीब को परेशान कर रही है, पर दुख की बात है कि न तो देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने और न ही राहुल गांधी और सोनिया ने इसके लिए देश से माफी मांगी क्‍योंकि कांग्रेस को अहंकार है। कांग्रेस को जनता की कोई परवाह नहीं है। मैं आपसे कहता हूं कि जिस देश की सरकार को जनता की परवाह नहीं है तो जनता को भी सरकार की परवाह नहीं करनी चाहिए।

- आपको कांग्रेस को ऐसी सजा देनी चाहिए कि आगे जनता के साथ विश्‍वासघात करने की गलती देश का कोई राजनीतिक दल न कर सके।

- कांग्रेस को समर्थन करने वाले उत्‍त‍र प्रदेश में भी हैं। सपा सरकार ने कांग्रेस को समर्थन देने का पाप किया है।

- भारत को स्‍वतंत्र कराने वाले यहां के रहने वाले हैं। आज देश को कांग्रेस से मुक्‍त कराने की जरूरत है।

- आज वक्‍त है कि कांग्रेस को सपोर्ट करने वाले दलों को राजनीति में नीचे ढकेलने की ।

- उत्‍तर प्रदेश में पिछले एक साल में 5000 से अधिक निर्दोष लोगों की हत्‍या हो चुकी है। फिर भी यूपी सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

- उत्‍तर प्रदेश की सरकार आतंकवाद के आरोपियों को भी जेल से छोड़ने का काम कर रही है।

- आपके यहां उत्‍तर प्रदेश का कोई न कोई सदस्‍य गुजरात में रहता है। यूपी ने आठ प्रधानमंत्री दिये लेकिन यहां के लोगों को रोजी रोटी कमाने के लिए सैकड़ों मील दूर जाना पड़ता हैं। जब बेटा ट्रेन में जाता है तो मां फोन करती है और पूछती है कि गुजरात आ गया। जब बेटा कहता है कि हां, मां गुजरात आ गया तो मां कहती है अब मुझे कोई परवाह नहीं है और बेटा कहता है, मां अब आप सो जाओं लेकिन उत्‍तर प्रदेश में जब आदमी सुबह घर से बाहर जाता है तो उसे शाम को वापस आने का यकीन नहीं होता।

- यूपी हिंदुस्‍तान में आशा का केंद्र बना था। जब तक यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी है तब तक यह प्रदेश अपने पुराने गौरव को कभी नहीं पा सकेगा।

- 2014 में लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और कांग्रेस के नेता गुजरात, गुजरात की बातें करते रहते हैं, मुझे तो गुजरात की जनता ने डिक्‍टेशन मार्क्‍स देकर पास कर दिया।

- कांग्रेस देश की जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस को जनता को जवाब देना होगा। कांग्रेस जनता को जवाब नहीं दे रही है।

- कानपुर पर भी कोयले की कालिख छायी हुई है। आप कल्‍पना कर सकते हैं कि सरकार का एक अधिकारी कहता है कि अगर मैं मुजरिम हूं तो प्रधानमंत्री मुजरिम नंबर वन है कहकर मोदी ने मनमोहन सिंह पर भी सवाल उठाये हैं।

- कांग्रेस ने कहा कि कोयला घोटाले की फाइल खो गई हैं, पर हिंदुस्‍तान की लाइफ खो गई है।

- हमारा गांव, हमारा गरीब, हमारा किसान कांग्रेस के लिए एक मजाक का विषय है। कांग्रेस के शहजादे कहते हैं, गरीबी कुछ नहीं है सिर्फ मन की अवस्‍था है। अरे जो सोने की चम्‍मच लेकर पैदा हुए है उन्‍हें नहीं पता गरीबी क्‍या होती है? मैं तो पैदा ही गरीबी में हुआ हूं। मैंने गरीबी को जिया, गरीब के दर्द को जाना है। जब कोई गरीबी का मजाक उड़ाता है तो मुझे उतनी पीड़ा होती है, जितनी बचपन में गरीबी के दौरान होती थी।

- ये लोग गरीब को दवा, शिक्षा नहीं दे सकते हैं। जो लोग सोंचते हैं कि 26 रूपये कमाने वाला गरीब नहीं है तो वो क्‍या गरीबों का कल्‍याण करेगा।

- सरकार अमीरों के लिए नहीं गरीबों के लिए होनी चाहिए।

-गुजरात की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि लोग कहते है कि गुजरात तो पहले से ही अमीर था। गुजरात में एससी एसटी की जनसंख्‍या 22 प्रतिशत है। जब वहां विकास हो सकता है तो यहां क्‍यों नहीं हो सकता है।

- कांग्रेस सेकुलरिज्‍म के आधार पर बांटती है।

- देश की भलाई के लिए हिंदू अच्‍छा हिदू बने, मुस्लिम अच्‍छा मुस्लिम बनें और हम सब मिलकर भारत मां को अच्‍छा बनाएं।

- भाजपा का एक ही मजहब है, इंडिया फर्स्‍ट, नेशन फर्स्‍ट, सरकार का एक ही धर्मग्रंथ है संविधान, सरकार का एक ही काम है, सबका कल्‍याण सबका विकास।

- हिंदुस्‍तान में अब तक वोट बैंक की राजनीति ही हो रही है। हमें अब विकास की राजनीति पर चलना होगा। पिछले साठ सालों से यही होता आया है।

- हम दिल्‍ली में ऐसी सरकार बनाये जो आपके बेटे को नौजवान को रोजगार दे, बच्‍चों को शिक्षा दे। सबको सुरक्षा दे।

- हमारे पड़ोसी देश हमें हर रोज ललकारते हैं लेकिन प्रधानमंत्री चिकन बिरयानी परोस रहे है।

- कांग्रेस का चरित्र राष्‍ट्रद्रोह का है। कांग्रेस जहां गयी वहीं देश का बंटवारा हुआ। जाति, धर्म के आधार पर देश को तोड़ दिया गया।

- भाजपा विकास और देश को जोड़ने की राजनीति चाहती हैं।

- आपने जो समर्थन दिया है। उसे मैं ब्‍याज सहित लौटाऊंगा।

- दोनों मुट्टी बंद कर कहें, भारत माता की जय, वंदे मातरम।

<center><center><center><center><center><center><center><center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/jBoFUmCKaNk" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center></center></center></center></center></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+