Live: बिहार में 6 सीटों पर लालू-नीतीश छाए, बीेजेपी सकते में
पटना/चंडीगढ़/नई दिल्ली। बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और कर्नाटक में हुए उपचुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। विभिन्न राज्यों के लेटेस्ट परिणाम आप यहां देख सकेंगे। ताज़ा अपडेट के साथ।
1:oo PM:बिहार में 6 सीटों पर लालू-नीतीश छाए, बीेजेपी सकते में है। 10 सीटों पर हुए उपचुनाव में आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस के महागठबंधन को 8 सीटों के आए परिणाम में 4 पर जीत मिली है, जबकि बीजेपी ने 4 पर कामयाबी हासिल की है हालांकि तीन पार्टियों का गठबंधन शेष सीटों पर आगे चल रहा है।
12:00 pm: छपरा और राजनगर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। परबत्ता सीट, जाले और हाजीपुर में जेडीयू आगे है जबकि भागलपुर में कांग्रेस को बढ़त मिली है। बीजेपी मोहनियां सीट पर आगे चल रही है। अब तक दो सीट कांग्रेस को, एक बीजेपी को और एक सीट जेडीयू को मिली है।
11:30 नरकटियागंज से बीजेपी की जीत।
10:53 आंकलन: बीजेपी के प्रदर्शन में गिरवट। जाले सीट से जेडीयू उम्मीदवार आगे
10:32 भागलपुर से कांग्रेस उम्मीदवार आगे। छपरा में आरजेडी 11 हजार वोट से आगे। साथ ही एक पूर्ण परिणाम- पटियाला से परनीत कौन विजयी
10:12 बजे। छपरा, मोइनुद्दीननगर से राजद आगे, परबत्ता, हाजीपुर, जाले से जदयू आगे।

10:00 बजे। पंजाब में अकाली दल और कांगेस एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।
9:47 बजे। बिहार में मिनट-मिनट पर समीकरण बदलेते दिखाई दे रहे हैं। नीतीश-लालू इस वक्त मोदी की भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
9:32 बजे। अचानक पासा पलट गया है भाजपा 6 सीटों पर, राजद 2, कांग्रेस व जदयू एक-एक सीट पर आगे हैं।
9:15 बजे। ताज़ा रुझानों के अनुसार बिहार में मोदी लहर का कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। यहां की चार सीटों पर नीतीश-लालू का जोर चलता दिख रहा है।
9 बजे। भाजपा चार और नीतीश लालू-गठबंधन 4 सीटों पर आगे।
8:45 बजे। मध्य प्रदेश में बहोरीबंद और आगर से भाजपा आगे।
8:30 बजे। पंजाब में कांग्रेस की परनीत कौर आगे।
सुबह 8 बजे। मतगणना शुरू हुई।
कहां-कहां हो रही है मतगणना:
बिहार- नरकटियागंज, राजनगर, जाले, छपरा, हाजीपुर, मोहिउद्दीननगर, परबत्ता, भागलपुर, बांका और मोहनिया।
मध्य प्रदेश- बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ और आगर
पंजाब- पटियाला, तलवंडी साबो
कर्नाटक- चिकोडी-सदालागा, बेल्लारी ग्रामीण, शिकारीपुरा












Click it and Unblock the Notifications