VIDEO: चोरी करने दवाई की दुकान में घुसे चोर, पीछे से आ धमकी पुलिस, देखिए फिर क्या हुआ
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रूप नगर इलाके में चोर जब एक मेडिकल स्टोर में घुसे तो शायद उन्हें अंदेशा भी नहीं था कि पुलिस भी पीछे-पीछे आ जाएगी। दरअसल, 2 शख्स तड़के 4 बजे रूप नगर इलाके के एक मेडिकल स्टोर में चोरी के इरादे से घुसे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ा वैसे ही सिक्योरिटी अलार्म बज गया। इसके बाद पास में ही गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वे चोरों का पीछा करते हुए मेडिकल स्टोर में घुसे। पुलिस को देख गोदाम में डिब्बों के पीछे छिप गए। बाद में जब पुलिस ने पिस्टल निकाली तब वे बाहर आए।

दोनों की पहचान राम सिंह और सुरेंद्र के रूप में हुई है। दोनों ही शख़्स नेपाल के रहने वाले हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। दोनों के पास से चोरी किया गया पैसा, शटर तोड़ने का नुकीला रॉड और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिक्योरिटी अलार्म बजने पर पुलिस ने लाइव रेड मारी और दोनों चोरों को पकड़ लिया है। पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इससे पहले वे और कहां-कहां इस तरह की घटनाओं का अंजाम दे चुके हैं।
देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications