दिल्ली में पहुंचने वाली गाड़ियों की संख्या में 30% आएगी कमीः PM मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले हरित एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर दिया है। यह एक्सप्रेस वे 135 किलोमीटर लंबा है, जिसके उद्घाटन से पहले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पूरे प्रोजेक्ट के बारे में पीएम मोदी की विस्तार से मॉडल के जरिए जानकारी दी।

LIVE Feed
पीएम मोदी ने जब अपना रोड शो शुरू किया तो उन्होंने अचानक से अपनी गाड़ी को रुकवाया और नितिन गडकरी की कार को आगे करने के लिए कहा। इसके बाद फिर से पीएम ने अपना रोड शो शुरू किया। पीएम के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। इस दौरान पीएम ने सभी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। गौर करने वाली बात यह है कि पीएम के रोड शो को देखने आए लोगों को तेज धूप में पानी तक लाने की इजाजत नहीं थी, बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग पीएम की झलक पाने के लिए पहुंचे थे।
आपको बता दें कि इस एक्सप्रेस वे के रास्ते में आर्ट गैलरी बनाई गई है, जिसमे 35 प्रोजेक्टर लगे हैं, जिसमे बेहतरीन दृश्य देखे जा सकते हैं। रास्त में कैंटीन, रेस्ट रूम, पेट्रोल पंप, वॉशरूम आदि की भी व्यवस्था है। इस एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद पलवल से अलीगढ़ के बीच के जाम से मुक्ति मिलेगी और सफर दो घंटे की जगहग सिर्फ आधे घंटे का रह जाएगा। इसपर वाहनों की न्यूनतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। रास्ते में 52 छोटे बड़े पुल हैं, 7 इंटरचेंज रास्ते हैं, 8 रेलवे ब्रिज, तीन फ्लाईओवर, 151 पैदल अंडरपास, 70 वाहन अंडरपास, 40 झरने भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications