गणतंत्र दिवस के मौके पर नवाज श्‍ारीफ ने लिखी नरेंद्र मोदी को चिट्ठी

नई दिल्‍ली। आज देश 66वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा इस मौके पर हमारे विषेण मेहमान बनकर आए है। ओबामा अपनी दूसरी भारत यात्रा पर आ रहे हैं। ओबामा की भारत यात्रा के अलावा दिल्‍ली विधानसभा चुनावों के साथ ही देश और दुनिया की बाकी खबरों पर हमारी नजरें रहेंगी। आपको इस पेज पर मिलेगी देश,दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर,ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।

Nawaz-Sharif-writes-to-PM-Modi

6:20 बजे। गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में नवाज शरीफ ने लिखा है कि पाकिस्‍तान भारत के साथ अच्‍छे रिश्‍ते चाहता है।

6:00 बजे। अमेरिका और भारत के सीईओ के साथ होने वाली मीटिंग में शिरकत करने के लिए पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा।

4:50 बजे। राष्ट्रपति भवन में रिसेप्शन संपन्न हुआ। बराक ओबामा और मिशेल यहां से रवाना हुए। अब ओबामा और मोदी सीईओ की बैठक में जायेंगे।

4:15 बजे। बराक ओबामा राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उनके साथ मिशेल ओबामा और नरेंद्र मोदी भी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आते ही राष्ट्रगान हुआ।

3:45 बजे। राष्ट्रपति भवन में बराक ओबामा और मिशेल ओबामा के स्वागत के लिये सभी तैयार।

3:10 बजे। उरी सेक्टर में सेना के अधिकारियों ने पाक आर्मी को मिठाई दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर मिठाई बांटी गई।

3:00 बजे। भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मुकाबला रद्द हो गया है। बारिश की वजह से मैच रद्द किया गया।

2:30 बजे। गणतंत्र दिवस के मौके के बावजूद बीएसएफ ने जम्मू सीमा पर पाक रेंजर्स को मिठाई नहीं दी, पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग की वजह से नाराजगी। दिखाई। हर साल इस मौके पर भारतीय सेना की ओर से पाक सेना को मिठाई बांटी जाती है।

2:10 बजे। दिल्ली से सटे गुड़गांव में पति ने 22 वर्षीय पत्नी की हत्या की। बैग से मिली अंजलि की लाश। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

2:00 बजे। हरियाणा के हिसार में ट्रेन दुर्घटना। एक ही परिवार के 12 लोगों के मरने की आशंका। आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

1:20 बजे। कोलंबिया की सुंदरी पॉलिना वेगा ने 'मिस यूनिवर्स 2014' का ताज जीत लिया है। मिस अमेरिका निया सैंशेज प्रतिस्पर्धा की पहली उपविजेता और यूक्रेन की सुंदरी डियाना हरकुशा दूसरी उपविजेता रहीं।

1:00 बजे। मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण की हालत फिर गंभीर हो गई है। डॉक्टरों ने लक्ष्मण को दोबारा वेंटिलेटर पर रखा।

12:40 बजे। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में तिरंगा फहराया।

12:20 बजे। राजपथ से लौटा ओबामा का काफिला। पहली बार 2 घंटे तक खुले आसमान में बैठे।

12:10 बजे। गणतंत्र दिवस परेड पर अमेरिकी एनएससी ने किया ट्वीट, नारी शक्ति पर आधारित परेड की कि तारिफ

11:50 बजे। गणतंत्र दिवस समारोह में वायुसेना का हवाई करतब शुरु।

11:40 बजे। गणतंत्र दिवस पर जबांजों का साहसिक करतब की शुरुआत

11:20 बजे। जपथ पर मध्य प्रदेश की झांकी का प्रदर्शन, मेक इन इंडिया की झांकी।

republic day

11:10 बजे। CISF के दस्ते ने दी राष्ट्रपति को सलामी, ITBP के दस्ते ने दी राष्ट्रपति को सलामी, असम राइफल्स के दस्ते ने दी राष्ट्रपति को सलामी, दिल्ली पुलिस के जवानों ने दी राष्ट्रपति को सलामी।

11:00 बजे। भारतीय नौसेना की नारी शक्ति ने दी राष्ट्रपति को सलामी।

10:40 बजे। महिला अधिकारियों के दस्ते ने दी राष्ट्रपति को सलामी।

10:30 बजे। देश में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने दी राष्ट्रपति को सलामी।

10:25 बजे। राजपथ पर परेड शुरू, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ले रहे हैं सलामी।

10:20 बजे। राजपथ पर शुरु हुई झांकियों की शुरुआत। जमीन से आसमान तक दिखाई ताकत।

10:18 बजे। राष्ट्रपति ने शहीद मेजर मुकुंद वरजराजन को अशोक सम्मान मिला। शहीद नीरज कुमार सिंह को अशोक सम्मान से सम्मानित किया ।

10: 11 बजे। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी राजपथ पहुंचे।

10:01 बजे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा राजपथ पहुंचें। पीएम मोदी ने ओबामा की खास मेहमानों से मुलाकात कराएंगे।

10:00 बजे। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अपनी पत्नी के साथ राजपथ पहुंचे।

9:50 बजे। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का काफिला राजसीना हिल से राजपथ की ओर निकला। 46 घुड़सवारों के साथ काफिला राजपथ की ओर रवाना।

9:47 बजे। शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन भेंट करने पीएम नरेन्द्र मोदी अमर जवान ज्योती पहुंचें। मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट के मौन के बाद परंपरा के मुताबिक दस्तखत किया।

9:45 बजे। रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर राजपथ पहुंचे।

9:35 बजे। अमर जवान ज्योती पहुंचने वाले हैं पीएम नरेन्द्र मोदी। देश के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

republic day

9:30 बजे। बारिश के बावजूद राजपथ पर और परेड में शामिल होने वाले लोगों को छाते के प्रयोग की इजाजत नहीं है। सिक्यॉरिटी स्टाफ को भी छाते के इस्तेमाल की मनाही की गई है।

9:20 बजे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ऑस्ट्रेलिया के नागिरकों को नेशनल डे की बधाई दी।

9:00 बजे। दिल्ली: बीजेपी दफ्तर में अमित शाह ने झंडा फहराया। अमित शाह ने 11 अशोक रोड स्थित दफ्तर पर झंडा फहराया।

8:20 बजे। अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

8:15 बजे। किरण बेदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। किरण बेदी ने ट्वीटर पर शुभकामना संदेश दिए।

8:10बजे। विरोध प्रदर्शन की आशंका को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने परेड में काला मोफलर लगाकर जाने पर पाबंदी लगा दी है।

8:00 बजे। पीएम मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। गणतंत्र दिवस की सुबह दिल्ली में बूंदाबांदी हुई।

7:45 बजे। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगा महिला अफसरों का दस्ता। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगा महिला अफसरों का दस्ता।

7:00 बजे। भारत और अमेरिका सिर्फ तीन दिनों में अपने मतभेद खत्म नहीं कर सकते: चीन

6:30 बजे। शीर्ष वैज्ञानिकों ने भारत-अमेरिका न्यूक्लियर डील पर सहमती बनने पर खुशी जताई है।

6:00 बजे। गणतंत्र दिवस पर फिर दिखेगी स्त्री शक्ति, हरियाणा की बेटी करेगी नौसेना की अगुवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+