बड़ी खबरें: भारत की सांस्कृतिक राजधानी बन सकती है काशी
नई दिल्ली। कोलकाता के दमदम स्टेशन के पास कल शाम कम क्षमता का ब्लास्ट हो गया। ये ब्लास्ट कूड़े के ढ़ेर में हुआ। वहीं फ्रांस के पेरिस में आतंकियों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ मोदी के मेक इन इंडिया कैपेंन आज खास खबरें होगी। इन खबर के साथ ही देश, दुनिया, खेल और मौसम से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर रहेगी जिन्हें आप यहां एक पेज पर सीधे पढ़ सकते हैं इसलिए लगातार अपडेट होने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए।
देखिए 11 जनवरी की बड़ी खबरें यहां

4:10 बजे। दिल्ली के नंननगरी इलाके से मासूम नाबालिग का अपहरण कर बदांयू में रेप। पुलिस ने अपहरण और रेप का मामला किया दर्ज।
3:40 बजे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई मुद्दो पर बात हो सकती है। सूत्रों की माने तो इस बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हो सकती है कि काशी को भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाई जाए।
2:50 बजे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरुर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पुलिस उनसे उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में पूछताछ करेगी।
2:00 बजे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि चुनाव से पहले ही भाजपा डर गई है।
1:40 बजे। मोदी ने ने कहा कि हमने सिर्फ वादे नहीं किए। उन्हें निभाया भी। हम बातों में नहीं काम में विश्वास करते हैं।
1:35 बजे। पीएम मोदी ने सम्मेलन में कहा कि गुजराती लोग मेहमान नवाजी में अच्छे होते हैं। मैं दुनिया के किसी भी कोने में गया लोगों के बीच भारत के लिए सम्मान है। मोदी ने कहा कि बैठकों के बाद सिर्फ हाथ मिलाने से काम नहीं चलेगा।
1:20 बजे।वाइब्रेंट गुजरात में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा इस बात पर हमेशा जोर दिया कि विश्व एक परिवार की तरह है। मोदी ने कहा कि 100 से ज्यादा देश आज एक जगह इकट्ठा हुए हैं।
12:03 बजे। जर्मनी के प्रिटिंग प्रेस पर आतंकी हमला। इसी प्रिटिंग प्रेस ने शार्ली एबदो वाले कार्टून छापे थे।
11:50 बजे। बैंगलुरु ब्लास्ट मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार।
11:30 बजे।सातवें वाइब्रेट गुजरात समिट में पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी। पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे संबोधित।
11:20 बजे।कांग्रेस के करीबी सूत्रों के मुताबिक अजय माकन दिल्ली में कांग्रेस का चेहरा हो सकते हैं।
10:45 बजे। वाइब्रेंट गुजरात समिट में रिलाइंस ग्रुप के सीईओ मुकेश अंबानी ने गुजरात में 100000 करोड़ का निवेश करेने का वादा किया।
10:30 बजे।वाइब्रेंट गुजरात समिट में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटोल ने नेताओं का स्वागत किया।
10:00 बजे। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित सातवें वाइब्रेंट गुजरात समिट में पहुंचे पीएम मोदी। करेंगे उद्घाटन।
9:10 बजे। वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में हिस्सा लेने गुजरात पहुंचें यूएन महासचिव बान की मून और उनकी पत्नी ने साबरमती आश्रम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी शांति के दूत थे।
9:01 बजे। पाकिस्तान में ऑयल टैंकर के बस से टकराने पर 57 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
8:40 बजे। रुस के मॉस्को में हमलावर के फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई।
8:30 बजे।अमेरिका में ह्यूस्टन के पास लोगों को बंधन की कोेशिश की जा रही है। यूएस अस्पताल में बंधक बनाने की खबर आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बंधक बनाए लोगों की संख्या की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। हलांकि पुलिस ने कहा है कि हमंलावर के पास कोई हथियार नहीं है।
8:00 बजे। पंजाब के होशियारपुर में आज तड़के सुबह सड़क हादसा में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए।
7:00 बजे। नाइजीरिया में एक 10 साल की बच्ची को मानव बम बनाया। मैडूगुड़ी शहर में हुए धमाके में 16 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी हो गए।
6:30 बजे। गांधीनगर में सातवें वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी करेंगे। इस सम्मेलन में विदेशी निवेशकों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी भी हिस्सा लेगें।












Click it and Unblock the Notifications