क्लिक करें और पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

नई दिल्ली। आपको इस पेज पर मिलेगी देश,दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर,ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।

प्रस्तुत है 28 जनवरी की प्रमुख खबरें...

Narendra Modi

11:00 बजे। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पेट्रोल की कीमत और घट सकती है।

10:30 बजे। बीजेपी नेता और सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि मेनिफेस्टो में लिखे हर बात को पूरा नहीं किया जा सकता है और सरकार अपना हर वादा पूरा करेगी।

9:30 बजे। शकूर बस्ती की रैली में केजरीवाल ने महिलाओं से भाजपा को वोट न देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं को बच्चे देने की मशीन समझती है। 9:00 बजे। प्रस्तावना विवाद को सरकार की ओर से संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सफाई देते हुए कहा कि इसे ऐतिहासिक संदर्भ में देखा जाना चाहिए। असल प्रस्तावना को ही विज्ञापन में दिखाया गया।

8:30 बजे। केजरीवाल ने किरण बेदी अपनी बहन बताया और कहा कि उन्होंने गलत और भ्रष्ट पार्टी ज्वॉइन कर ली। उन्होंने कहा कि किरण को एक ईमानदार पार्टी के साथ आगे बढ़ना चाहिए था।

8:00 बजे। किरण बेदी ने साझा किया दिल्ली के लिए ब्लू प्रिंट, महिला सुरक्षा का मुद्दा सबसे ऊपर।

7:30 बजे। दिल्ली में प्रगति मैदान के पास आईपी पावर हाउस में कोयला निकालने वाले कारखाने की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत। रेस्कू टीम मौके पर पहुंची।

7:00 बजे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में जल्द सरकार का गठन हो सकता है।

5:50 बजे। सरकार ने वोडाफोन टैक्स केस में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील नहीं करने का फैसला किया है।

5:30 बजे। प्रगति मैदान के पास आईपी पावर हाउस में कोयला निकालने वाले कारखाने की छत गिरने के कारण मलबे के नीचे तीन महिला मजदूर दबीं। दो की मौत। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची।

5:15 बजे। लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिज ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमिफाइनल में पहुंचे। अलेक्जेंडर और एंड्रिया की जोड़ी को 6-3, 6-1 से हराया।

5:00 बजे। एनआईए ने लियाकत शाह को आतंकवादी के रूप में पेश करने वाले पुलिसवालों पर कार्रवाई की सिफारिश की।

4:36 बजे। संविधान की प्रस्तावना से दो शब्द गायब होने के मामले पर कांग्रेस ने सरकार से जवाब मांगा है। बीजेपी ने 26 जनवरी को विज्ञापन दिया था जिसमें संविधान की प्रस्तावना थी, प्रस्तावना से दो शब्द गायब थे।

4:16 बजे। सुनंदा मर्डर केस : दिल्ली SIT ने अमर सिंह से दो घंटे की पूछताछ, 20 सवाल पूछे।

3.35 बजे। निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली गयी।

01:05 बजे। एनसीसी जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि देश को आज स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाए जाने की जरूरत है। मोदी ने कहा कि आज मैं मिनी-इंडिया के सामने खड़ा हूं।

01:00 बजे। एनसीसी परेड के बारे में बताते हुए मोदी ने कहा कि परेड करने से कदम,मन के तालमेल के संग मकसद भी मिलता हैं, भारत विविधताओं से भरा देश हैं। इतना ही नहीं मोदी ने कहा कि रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और स्वयं मैं एनसीसी कैडेट रहे हैं।

12:48 बजे। मोदी ने कहा कि मैं भी एनसीसी में रहा। उन्‍होंने कहा कि कैडेट्स तो रहा पर दिल्‍ली आने के लिए कभी सलेक्‍शन नहीं हुआ।

12:47 बजे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी NCC कैंप में कैडेट्स को संबोधित कर रहे हैं।

12:33 बजे। AAP का दावा, बीजेपी नेता किरन बेदी के खिलाफ समर्थन के लिए 'आप' से संपर्क कर रहे हैं।

12:16 बजे। नसीसी छात्रों की आखिरी दिन के परेड कैंप में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। छात्रों को संबोधित करेंगे।

12:03 बजे। हमें उम्मीद है कि मोदी जी ने बराक ओबामा की मन की बात को ध्यान से सुना होगा, प्रेजिडेंट ओबामा ने एनडीए सरकार को बहुत सीधा संदेश दिया है कि घर वापसी जैसे छल-कपट देश के हित में नहीं हैं : मनीष तिवारी, कांग्रेस।

11:35 बजे। ICC ने आधिकारिक आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2015 एप्प लॉन्च किया

10:45 बजे। पश्चिम बंगाल के बर्दवान में एनआईए ने चार लोगों को हिरासत में लिया।

9:30 बजे। मंगलवार को पुलवामा के ट्राल में शहीद हुए कर्नल एमएन राय का श्रीनगर में आखिरी सलामी दी गई।

7: 30 बजे। चुनाव में नेताओं को अपनी आर्थिक स्थिति की तरह अपने शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी घोषणापत्र भी जारी करना चाहिए। ऐसा कहना है इंडियन मेडिकल असोसिएशन के महासचिव और हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, पद्मश्री डॉ. के. के. अग्रवाल का।

7: 12 बजे। दिल्ली पुलिस के एसीपी पर एनआरआई बहू ने लगाया रेप का इल्जाम, FIR के चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं।

7:00 बजे। एबीपी-नीलसन के ताजा सर्वे में अरविंद केजरीवाल को 51 फीसदी, किरन बेदी को 40 फीसदी और अजय माकन को 8 फीसदी लोगों ने पसंदीदा सीएम बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+