बड़ी खबरें: ओबामा के साथ उनकी बेटियां मालिया और साशा भी भारत आएंगी

नई दिल्ली। दिन भर की हर बड़ी खबर एक पेज पर आपको मिलेगी इस लाइव अपडेट पेज पर। ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।

प्रस्तुत हैं 21 जनवरी की खबरें...

Live News of January 21: Focus on Delhi Elections and Barack Obama's India Visit

11: 30 बजे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनकी दोनों बेटियां मालिया और साशा भी भारत आएंगी। ओबामा 26 जनवरी की परेड में खास मेहमान होंगे।

11:00 बजे। दिल्ली चुनाव में 923 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, सबसे ज्यादा नई दिल्ली सीट से उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। 23 नामांकन नई दिल्ली सीट से भरे गए ।

10:30 बजे। पांच पोरबंदर कि बोट और दो ओखा कि बोट समेत पाकिस्तान मरीन ने 37 मछुआरों को भारतीय जल सीमा से पकड़ा गया है।

10:00 बजे। गुड़गांव से बीजेपी विधायक उमेश अग्रवाल पर रेप का केस दर्ज किया गया।

9:00 बजे। 22 जनवरी को पानीपत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

8:30 बजे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि किरण बेदी के पार्टी में आने से कुछ लोगों को आश्चर्य, राजनीति में प्रतिस्पर्धा के चलते मतभेद स्वाभाविक।

8:00 बजे। शशि थरूर से मिले वरुण गांधी, सुनंदा केस में थरूर से चल रही थी पूछताछ।

7:40 बजे। एक हफ्ते में 1 करोड़ 96 लाख से ज्यादा खाता खोले जाने पर 'प्रधानमंत्री जनधन योजना' का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में हुआ दर्ज

7:20 बजे। रेडिफ डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू पर सफाई: कांग्रेस के जनार्दन द्विवेदी ने कहा- उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर लिया गया।

7:00 बजे। आम आदमी पार्टी की पोस्टर में लिखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम। लिखा है मोदी आप देश संभाले दिल्ली हम पर छोड़ दें।

5:37 बजे। नोएडा : फेज-3 के सेक्टर 65 स्थित एक्सपोर्ट कम्पनी में पथराव, वेतन न देने पर कर्मचारियों ने की मारपीट और पथराव, फोर्स मौके पर

5: 08 बजे। दिल्लीः अभय वर्मा के समर्थकों ने प्रभात झा का घेराव किया

4: 25 बजे। बीजेपी की सीएम उम्मीदवार किरन बेदी ने कहा है कि संघ एक 'राष्ट्रवादी' संगठन है जो देश को अखंड रखे हुए है।

3: 59 बजे। सोहा और कुणाल की शादी बहुत ही सादगी से उनके घर पर 25 जनवरी को होने जा रही है।

3: 34 बजे। एयर इंडिया करेगी 800 केबिन क्रू की भर्ती

2: 51 बजे। किरण बेदी ने कृष्णा नगर से, केजरीवाल ने नई दिल्ली से , अजय माकन ने सदर बाजार से, नुपुर शर्मा ने नई दिल्ली से, ग्रेटर कैलाश से कांग्रेस की शर्मिष्ठा मुखर्जी, रोहिणी से बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता, पड़पड़गंज से बीजेपी के विनोद कुमार बिन्नी समेत कई दिग्गजों ने नामांकन दाखिल किया।


2: 34 बजे।
किरण बेदी के शहीद की प्रतिमा पर बीजेपी का मफलर डालने को अपमान बताते हुए कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने मांग की है कि बेदी देश से माफी मांगे।

1:52 बजे। वित्‍त वर्ष 2015-16 के लिए केंद्रीय बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। 28 फरवरी को केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली अपना पहला पूर्ण केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगे। इससे पहले 26 फरवरी को रेल बजट पेश होगा। जबकि 27 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा जाएगा।

1: 50 बजे। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि दिल्ली बीजेपी में कोई कलह नहीं है और पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है।

1: 30 बजे। किरण बेदी ने नामांकन दाखिल किया।

1: 24 बजे। किरन बेदी सीएम होगी और इस तथ्य को कोई बदल नहीं सकता: सतीश उपाध्याय (बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष)

1: 20 बजे। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि दिल्ली बीजेपी में कोई कलह नहीं है और पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है।

12: 44 बजे। पीएम नरेन्द्र मोदी और बराक ओबामा एक साथ कर सकते हैं भारत में रेडियो पर संबोधन

12: 28 बजे। नामांकन दाखिल करने गीता कॉलोनी के एसडीएम दफ्तर पहुंची किरन बेदी तो केजरीवाल ने नामांकन दाखिल किया।

12: 02 बजे। चंडीगढ़- पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 2 फरवरी तक निरंजन सिंह के तबादले पर रोक लगाई

12: 00 बजे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 117.25 अंकों की तेजी के साथ 28,901.92 पर पहुंचा।

11: 55 बजे। डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 61.60 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया

11: 33 बजे। किरण बेदी द्वारा लाला लाजपत राय की मूर्ति पर बीजेपी का माला पहनाने पर केजरीवाल ने कहा- कम से कम स्वतंत्रता सेनानियों को बख्श दीजिए।


11 बजे। दिल्ली:
नामांकन दाख‍िल करने निकले अरविंद केजरीवाल

सुबह 10: 38 बजे। नामांकन से पहले किरण बेदी ने बताया दिल्ली प्लान, कहा- हर रोज गरीब तक पहुंचेगी सरकार

सुबह 10: 34 बजे। किरन बेदी ने की लाला लाजपत राय की मूर्ति की साफ-सफाई

सुबह 8: 30 बजे: आज पर्दा दाखिल करेंगे अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी और अजय माकन।

सुबह 8 बजे। पांच रूसी नागरिकों को दक्षिणी फ्रांस से आतंकवादी हमला करने की साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। पांचों चेचन्याई माने जा रहे हैं।

सुबह 7:10 बजे: बीती रात दिल्ली के गौतमपुरी में 4 मंजिला इमारत गिरी, करीब आधा दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका, राहत-बचाव का काम जारी

सुबह 7 बजे: रविंद्र जडेजा ने अखबार पर दायर कराया मानहानि का मुकदमा..हर्जाने में मांगे 51 करोड़ रूपये ...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+