बड़ी खबरें: पेरिस के एक बिल्डिंग में छुपे है आतंकी हमलावर
नई दिल्ली। अगले महीने से शुरू होने वाले आईसीसी विश्वकप के लिए मंगलवार को घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम में भारत को पिछली बार चैम्पियन बनाने में अहम योगदान देने वाले युवराज सिंह को न चुनने पर उनके प्रशंसकों में निराशा की लहर देखी गई। इस खबर के अलावा आपको इस पेज पर मौसम, राज्य, खेल, मनोरंजन और अंतराष्ट्रीय जगत की भी बहुत सारी खबरें पढ़ने को मिलेगी जिसके लिए आप पेज को रीफ्रेश करते रहिए।
प्रस्तुत है 7 जनवरी की खबरें

12:00 बजे।पेरिस में एक बिल्डिंग में हमलावरों के होने की आशंका जताई जा रही है, आतंकियों कार बरामद कर ली गई है। पुलिस ने इमारत को घेर रखा है।
11:00 बजे। सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि दिल्ली पुलिस पर किसी भी तरह का दवाब बनाने की बात गलत है। वहीं पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने कहा कि सुनंदा पुष्कर मौत मामले में जांच के लिए उनसे कभी किसी ने संपर्क नहीं किया।
10:30 बजे। कोल इंडिया की हड़ताल खत्म हो गई। मजदूर संगठन एटक ने इस बारे में जानकारी दी है। हलांकि हड़ताल खत्म होने का कोई औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
9:30 बजे।राम रहीम और उनके निजी सुरक्षा कर्मी पंजाब के लिए रवाना हो गए। सीआईएसएफ़ ने ऐके 47 जप्त कर ली है। रायफल के दस्तावेज पाए जाने पर ही उन्हें वो सौंपी जाएगी।
8:30 बजे। दिल्ली के चितरंजन पार्क से चोरी के 4 करोड़ के गहने के साथ 3 चोर चतरा से गिरफ्तार।
8:00 बजे। पेरिस मैगजीन के दफ्तर में हमले के बाद कार्टूनिस्ट कोको ने दावा किया है कि हमलावर आतंकी अलकायदा से थे।
7:30 बजे। पेरिस मैगजीन दफ्तर पर आतंकी हमले में चार्ली एब्दो मैगजीन के संपादक की मौत हो गई है।
7:00 बजे। पेरिस में मैगजीन दफ्तर पर हमले के बाद पूरे पेरिस में हाईअलर्ट जारी किया है।
6: 32 बजे। पेरिस में मैगजीन के दफ्तर पर हुए आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेद प्रकट किया है। मोदी ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में हम फ्रांस के लोगों के साथ हैं।
6:21 बजे। NIA ने फ्रांस में फ्रांसीसी मैगजीन के दफ्तर पर हुए आंतकी हमले को लेकर आशंका जताई थी।
5: 59 बजे।फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि मैगजीन के दफ्तर में हुई फायरिंग आतंकी हमला है, हमले से हम सब शोक में हैं। पत्रिका के दफ्तर में हुए हमले में एक पत्रकार की भी मौत हो गई है।
5:51 बजे। पेरिस में अज्ञात बंदूकधारी ने मैगजीन के दफ्तर में घुसकर फायरिंग की। इस फायरिंग में 11 की मौत की खबर आ रही है।
5:13 बजे। झारखंड : गढ़वा के मंडलकारा में कैदियों के दो गुटों में मारपीट, छह घायल।
3:59 बजे। वित्त मंत्री अरुण जेटली बुधवार को पश्चिम बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में शरीक होने कोलकाता पहुंचे। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वह सीएम ममता बनर्जी से मिलने तो गए, लेकिन उन्होंने उनके साथ लंच नहीं किया।
3:07 बजे। ननकाना साहब में आतंकी हमले का खतरा, पाक ने रोकी दिल्ली-लाहौर बस सेवा
2:55 बजे। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की हिरासत निलंबित करने के हाई कोर्ट के आदेश को पलट दिया है
1:55 बजे। सुनंदा पुष्कर केस: 'नाराज-परेशान' थरूर ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाया सवाल
1: 20 बजे। बैंगलोर: 8 साल की बच्ची का यौन शोषण, ब्यातरनपुरा में FIR दर्ज
1: 12 बजे। बैंगलोर: पुलिस ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर किया लाठीचार्ज
12:10 बजे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज प्रवासी दिवस समारोह के उदघाटन के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान अब एक जन आंदोलन बन गया है।
11: 00 बजे। पुणे की जेल में सजा काट रहे संजय दत्त ने छुट्टी बढ़ाने की अर्जी दी,24 दिसंबर से जेल से हैं बाहर।
10:58 बजे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 572 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी है।
10: 50 बजे। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट मैदान (सीएसजी) पर चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार को भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चायकाल तक पांच विकेट पर 538 रन बना लिए हैं।
10: 48 बजे। सुनंदा पुष्कर की रिपोर्ट तैयार करने वाली एम्स के फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों की टीम की अगुवाई करने वाले डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में पुष्कर की हत्या नहीं।
8:28 बजे। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आज से 13वां प्रवासी भारतीय दिवस शुरू हो रहा है।
7:38 बजे। जम्मू-कश्मीर: कठुआ सेक्टर में 2 BSF पोस्ट पर फायरिंग
7: 15 बजे। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता स्टार मुक्केबाज विजेंद्र ने उन अटकलों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने भी साइना नेहवाल की तर्ज पर पद्म पुरस्कार की मांग की है।
7:00 बजे। आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर भारत के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को कप्तान स्टीवन स्मिथ (117) के मौजूदा सीरीज के चौथे शतक और शेन वॉटसन (81) के साथ उनकी 196 रनों की साझेदारी की बदौलत भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 420 रन बना लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications