क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बड़ी खबरें: पोरबंदर नौका के पीछे पाकिस्तानी सेना का हाथः खुफिया एजेंसी

Google Oneindia News

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रिमझिम बारिश और चाय की चुस्क‍ियों के बीच लोग वीकेंड मना रहे हैं। वहीं खुफिया विभाग यह जानने की कोश‍िश में जुटा है कि जिस नौका ने गुजरात के पास समुद्र में खुद को उड़ा लिया था, वो किस आतंकी संगठन के इशारे पर भारत की ओर आर ही थी। खैर इन सबके बीच तमाम अन्य बड़ी खबरें हैं, जो हम आपके लिये लाये हैं।

saina nehwal

5:10 बजे।पोरबंदर नौका मामले में एक निजी चैनल ने दावा किया है कि खुफिया एजेंसी और कोस्टगार्ड के बीच हुए ऑपरेशन के ट्रांसस्क्रिप्ट के बाद साफ हो गया है कि आंतकी 26 /11 की तर्ज पर एक बड़ा आतंकी हमला करना चाहते थे। जिसके पीछे पाकिस्तानी सेना है। पाक सेना की शह पर किए गए इस आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

4:00 बजे। बिहार के किशनगंज से एक तलाब से 30 जिंदा बम बरामद किए गए। बम मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

3:47 बजे। उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्षविहार इलाके में चोरों ने यूनियन बैंक के एटीएम मशीन को तोड़कर लाखों का कैश चुराया। पूरा मामले एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3:10 बजे। आम आदमी पार्टी ने वजीरपुर सीट से उम्मीदवार सुरेश भारद्वाज ने टिकट वापस ले लिया है। उनसे टिकट वापस लेकर राजेश गुप्ता को दिया गया है।

2:57 बजे। झांसी के गुरसहायगंज के मरोड़ी गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग झुलस गए। हादसे के बाद ग्रामीणों से जमकर प्रदर्शन किया।

2:30 बजे। इलाहाबाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने वकील को कोर्ट परिसर में मारी गोली। कोर्ट परिसर में हुए इस हादसे के बाद वकीलों ने खूब हंगामा किया।

1:57 बजे। लोजपा के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा है कि बिहार में नीतीश-लालू से भाजपा को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में मोदी की अगुवाई में भाजपा जीतेगी।

1:30 बजे। कोलकाता में बस पलटने से एक की मौत, जबकि कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1:05 बजे। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पद्मश्री अवॉर्ड के लिए नहीं चुने जाने पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा ति पद्मश्री के लिए नहीं चुने जाने से वो निराश है।

12:45 बजे। उत्तर प्रदेश के इटावा के थाना सिविल लाइन के जैनपुर नागर में मकान ढहने से3 लोगों की मौत की खबर आ रही है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है।

12:30 बजे। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा जातिवादी पार्टी है और सरकार ने की दलितों की अनदेखी की है।

12:10 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण में नवाज शरीफ से हाथ मिलाकर ये संदेश दिया था कि हम सिर्फ हाथ नहीं दिल भी मिलाना चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान फिर भी बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

11:45 बजे। दिल्ली के सराय रोहिला के इलाहाबाद बैंक में चोरी हो गई। चोर बैंक के पीछे से एसी विंडो तोड़कर घुसे थे। बैंक खुलने के बाद पता चला कि बैंक में चोरी हुई है।

11:10 बजे। कोस्टगार्ड के आईडी कुलदीप सिंह शेवरान ने कहा कि पोरबंदर नौका मामले में बोट में सवार लोग मछुआरे नहीं लग रहे थे। बोच में 4 लोग बैठे थे, जिन्होंने नीले रंग की शर्च पहनी थी। कोस्टगार्ड ने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से इस मामले में जानकारी जुटाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने दूसरे बोट की खबर से साफ इंकार कर दिया।

10:57 बजे। इस बार 26 जनवरी का थीम साइंस होगा: मोदी

10:55 बजे। वेस्ट को वेल्थ में बदलने की ताकत रखता है विज्ञान: मोदी

10:52 बजे। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर नेहरु ने विज्ञान को विकास से जोड़ा: मोदी

10:50 बजे। विज्ञान की कोई सीमा नहीं होती: मोदी

10: 45 बजे। वैज्ञानिकों के चलते दुनियाभर में सम्मान बढ़ा: मोदी

10:40 बजे। वैज्ञानिकों का काम प्रभावशाली रहा है। हमारे वैज्ञानिकों को पहली बार में ही सफलता मिली है: मोदी

10: 35 बजे। पीएम ने कहा कि साइंस मानव कल्याण के लिए है। गरीबी को दूर करने के लिए विज्ञान मददगार है: मोदी

10:34 बजे। पीएम मोदी ने इंडियन साइंस कांग्रेस के 102वां स्थापना दिवस में शामिल होने पर खुशी जाहिर की।

10:30 बजे। पीएम मोदी मुंबई में इंडियन साइंस कांग्रेस को संबोधित कर रहे हैं।

10: 15 बजे।बड़ी आतंकी साजिश की तैयारी में लश्कर, सेना, सरकारी भवनों तक आत्मघाती हमलावरों को भेजने की तैयारी - सूत्र

10:10 बजे। पीएम मोदी इंडियन साइंस कांग्रेस पहुंचे। कुछ देर में करेंगे संबोधित

9:25 बजे। दिल्ली और एनसीआर में बारिश जारी। ठंड से थोड़ी राहत लेकिन तेज़ हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

9:13 बजे। जम्मू-कश्मीर में बीती रात फायरिंग के बाद शनिवार की सुबह फिर से पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। इस गोलीबारी में कठुआ के गांव में दो महिलाएं जख्मी हो गई हैं। रिहाइशी इलाकों में मोरटार दागे जा रहे हैं।

9 बजे।लीबिया में सुरक्षा चौकी पर शुक्रवार को हुए हमले में 14 सैनिकों और तीन आम नागरिकों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि घटना त्रिपोली से 650 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित सुकना में हुई।

8:46 बजे। नोएडा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भूमि अध‍िग्रहण विधेयक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जाम प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

8:40 बजे। भारतीय वायुसेना के अध‍िकारी बिकाश शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना मिदनापुर की है। बिकाश बेंगलुरु के रहने वाले थे। शनिवार की सुबह उनके घर में पंखे से लटका हुआ उनका शव पाया गया।

8:20 बजे। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी और बारिश के बीच ठंड बढ़ गई है।

7:45 बजे। ग्रेटर नोएडा में 25 वर्षीय महिला लापता हो गई है। सूरजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।

7 बजे। चीन के एक वेयरहाउस में आग लग गई, जिसमें आग से लड़ रहे दो अग्न‍िशमन कर्म‍ियों की मौत हो गई।

Comments
English summary
Delhi-NCR area is witnessing thunder showers since yesterday. Where as India has started probe on self assassinated boat in coastal area of Gujarat. Many more is there just switch to Live news in Hindi.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X