तोगड़िया बोले अब एक भी हिंदू नहीं कर पायेगा धर्म परिवर्तन

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

प्रस्तुत हैं 28 दिसंबर की खबरें

Live News of December 28th in Hindi, Focus on national, elections, international and test match news

6:30 बजे।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को कहा कि वह देश के किसी भी इलाके में एक भी हिंदू के धर्मातरण की अनुमति नहीं देंगे।

6 बजे। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे, विद्युत अभियंता संघ के महासचिव डी.सी. दीक्षित के साथ शनिवार रात संचार निगम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, आवास विकास के अध्यक्ष व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि 'आप' के प्रमुख नेताओं मनीष सिसौदिया और संजय सिंह से मिले और ज्ञापन देकर जन-विरोधी बिलों के विरोध में साथ देने का आग्रह किया।

5:15 बजे। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के विवाद के बीच आईआईटी दिल्ली के निदेशक आर.के. शिवगांवकर ने रविवार को कहा कि उन्होंने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं सरकार ने उन रपटों को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि शिवगांवकर पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया था।

5 बजे। रविवार को प्रेस क्लब में 'आतंकी समूह आईएसआईएस विश्व शांति के लिए खतरा' विषय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महली ने कहा कि इस्लाम के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद सल्लाल्लाहो अलैहिवस्सलम ने अपने सभी मानने वालों की तरफ से दूसरे धर्मो को इस्लामी रियासत में पूरे अधिकार दिए, उनकी जान मॉल इज्जत आबरू की हिफाजत की गारंटी दी! उनको कत्ल करना, उनके घरों को उजाड़ना, उनको धर्म के नाम पर सताना या उनको अगवा करना सब इस्लाम की सच्ची शिक्षा के विरुद्ध है।

4: 13 बजे। एयर एशिया का विमान लापता, मलेशिया ने की मदद की पेशकश

2:54 बजे। कांग्रेस ने मनाया 130 वां स्थापना दिवस, समारोह में मौजूद नहीं थे राहुल गांधी

2:23 बजे। स्वामी रामदेव ने PK फिल्म पर जताई नाराजगी।

1:40 बजे। टाटा समूह को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले रतन टाटा आज 77 बरस के हो गए, देश भर से लोग उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।

1:22 बजे। अगले दो दिन उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रभाव बना रहेगाः मौसम विभाग

12:30 बजे। मेलबर्न टेस्टः विराट कोहली 169 रन बनाकर आउट ।

12 बजे। एयर एशिया विमान के लापता होने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने दुख जताया।

11:46 बजे। रघुवर दास ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल सय्यद अहमद ने दिलाई शपथ।

11:30 बजे। दिल्ली में आज मौसम का दूसरा सबसे सर्द दिन रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे की वजह से इस समय 50 ट्रेनें लेट से चल रही हैं।

11: 29 बजे। खराब मौसम की वजह से रघुवरदास के शपथ ग्रहण में नहीं आयेंगे पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह।

11: 00 बजे। विराट कोहली (नाबाद 104) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 111) ने शानदार शतक लगाकर बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को भारतीय टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया है।

10:50 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली को उनके 62वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।

10:32 बजे। इंडोनेशिया से सिंगापुर जा रहा एयर एशिया का विमान लापता हो गया है। इस विमान में 162 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार हैं।

8:30 बजे। धूम-धाम से होगा रघुबर दास का शपथ ग्रहण समारोह।

7:32 बजे। भाजपा के नव निर्वाचित विधायक रघुवर दास रविवार को मोरहाबादी के बिरसा स्टेडियम में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दास राज्य के दसवें मुख्यमंत्री होंगे।

सुबह 7: 30 बजे। बीसीसीआई ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतत: प्रतिस्पर्धी मैचों में गेंदबाजी से प्रतिबंधित कर दिया है।

7:00 बजे। मेलबर्न में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच जारी देखें: स्कोर-कार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+