बड़ी खबरें: इंफाल में एक दुकान में ग्रेनेड ब्लास्ट, 3 लोग घायल

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

sanjay-dutt

प्रस्तुत हैं 26 दिसंबर की खबरें

11:00बजे। मणिपुर के इंफाल में हुआ धमाका एक शक्तिशाली ग्रेनेड ब्लास्ट था। मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि शांति बहाल करना प्रथामिकता थी।

10:30 बजे। नक्सलियों ने अपने कमांडर की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है।

9:30 बजे। बीजेपी नेता जगदीश मुखी उनकी तस्वीर इस्तेमाल करने पर आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजेंगे।

9: 10 बजे। मणि‍पुर के इंफाल की एक दुकान में शुक्रवार शाम ब्लास्ट हो गया, इस ब्लास्ट में तीन लोग घायल हो गए। धमाके में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

8:40 बजे।जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने कहा है कि लगता है पीडीपी, बीजेपी के साथ माइंड गेम खेल रही है। उन्‍होंने कहा, पीडीपी ऐसी चिट्ठी को लीक कर रही है जो उन्‍हें भेजी ही नहीं गई।

8:20 बजे।अंडमान निकोबार में शाम 6.30 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

7:45 बजे। बोधगया में 40 महादलित परिवारों के धर्मपरिवर्तन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर किसी प्रलोभन में उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

7:20 बजे। बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद ही रघुबर दास ने कहा कि हम झारखंड में पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा निभाएंगे। वो 28 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे।

7:00 बजे। निर्दोष आदिवासियों की हत्या करने वाले बोडो उग्रवादियों के भूटान और म्यांमार स्थित ठिकानों पर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

6:00 बजे। मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी लखवी ने अपनी कैद को कोर्ट में चैलेंज किया।

5:00 बजे। अगले बजट से पहले ही सेना में वन रैंक वन पेंशन लागू होगा-मनोहर पर्रिकर

3:32 बजे। पेशावर स्कूल अटैक का मास्टर माइंड और टीटीपी आतंकी सद्दाम पाक सेना के हमले में मारा गया।

3:00 बजे। बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्‍त को मिली फर्लो की जांच के आदेश। महाराष्‍ट्र सरकार इस बात की जांच करेगी कि संजय दत्‍त को इतनी जल्‍दी और आसानी से फर्लो और पेरोल कैसे मिली?

2:30 बजे। एनडीएफबी के आतंकी भारत छोड़कर भाग न पाए इसलिए भारत-भूटान बॉर्डर को सील किया गया।

2:27 बजे। आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा पर सीबीआई का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

2:00 बजे। स्वाइन फ्लू से दिल्ली में एक महिला की मौत।

1:05 बजे। 'PK' ने 6 दिनों में कमाए 154 करोड़

12:14 बजे। पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 259/5.

11:53 बजे। झारखंड़ भाजपा विधायक दल की बैठक में रघुवर दास को झारखंड़ का मुख्यमंत्री चुना गया।

11:52 बजे। 1984 सिख दंगों के पीड़ितों को मुआवजे का चेक बांट रहे हैं।

11:47 बजे। दिल्ली के अलीपुर इलाके में राइस मिल में बोरियों के नीचे दबने से 4 मजदूरों की मौत

11:45 बजे। असम के कोंकराझार में कर्फ्यू में ढील दी गयी।

11:17 बजे। जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर पीडीपी से वार्ता शुरुआती चरण में हैं-राम माधव

11:14 बजे। राजस्थान के 10 मंत्रियों को आईएम को का धमकी भरा ईमेल मिला।

11:13 बजे। पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम मजीठिया ईडी के दफ्तर पहुंचे।

10:44 बजे। असम हिंसा में मरने वालों की संख्या 83 हुई।

10:18 बजे। असम हिंसा पर चर्चा के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की।

10:15 बजे। आस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा।

9:30 बजे। वर्ष 2004 में तमिलनाडु में आई सुनामी के आज 10 वर्ष पूूरे।

9:00 बजे। असम के शोणितपुर में सेना का ऑपरेशन ऑलआउट शुरू।

8:30 बजे। दिल्ली में ठंड लगने से युवक की मौत।

8: 15 बजे। आसाराम के खि‍लाफ रेप की शि‍कायत करने वाली महिला लापता।

7: 40 बजे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने के प्रधानमंत्री के न्योते को स्वीकार कर लिया है, लेकिन साथ ही उन्होंने राजनीति में शामिल होने की अफवाहों का खंडन भी किया है।

7:32 बजे। बिग बॉस के 'विकेंड के वार' में इस बार सलमान खान होस्‍ट करते नजर नहीं आयेंगे, उनकी जगह कपिल और उनकी मैड फैमिली शो को होस्ट करते नजर आयेंगे।

सुबह 7: 30 बजे। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में गुरुवार को क्रिसमस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। देशभर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। ईसा मसीह के जन्मदिवस पर लोगों ने देश के कल्याण और 16 दिसंबर के पेशावर जनसंहार के लिए प्रार्थनाएं कीं।

7:00 बजे। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर भारत के साथ शुरू हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत इस सीरीज में 0-2 से पीछे है। देखें: स्कोर-कार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+