Live News: जापान में 140 KM रफ्तारवाले बर्फीले तूफान ने ले ली 11 की जान

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

Mamta Banerjee

प्रस्तुत हैं 19 दिसंबर की खबरें-

10: 30 बजे। जापान में भारी बर्फबारी और तूफान के जलते अबतक करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

10: 00 बजे। रिचर्ड राहुल वर्मा भारत में शनिवार को अमेरिकी राजदूत के रूप में शपथ लेंगे। इस पद पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय अमेरिकी हैं।

9:30 बजे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि सिर्फ शादी के मकसद से धर्म परिवर्तन करना वैध नहीं है।

9: 00 बजे। पाकिस्सेतान के पेशावर में आर्मी स्कूल में आतंकी हमले के बाद पाक ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। पाक सेनाध्यक्ष जनरल राहिल ने गुरूवार को 6 आतंकियों के मृत्युदंड को मंजूरी दे दी है।

8: 20 बजे। 26 जनवरी की परेड में मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा राजपथ पर राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी के साथ उन्हीं की लिमोज़ीन में बैठकर आएंगे।

7:40 बजे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के बहुचर्चित जमीन सौदे विवाद में नया खुलासा हुआ है कि इस जमीन सौदों से जुड़ी सरकारी फाईल के दो पन्ने गायब हो गए हैं।

7:00 बजे। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि पाकिस्तान पहले आतंकी हाफिद सईद से निपटे फिर आतंकवाद से लड़ने की सोचे।

6:15 बजे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पांच करोड़ से अधिक अंशधारकों को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपनी जमाओं पर 8.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

5:50 बजे। इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की भारतीय कंपनी पुंज लॉयड को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से रक्षा क्षेत्र के लिए उपकरण प्रणाली बनाने और संबंधित एसेंबली के लिए अनुमति मिल गई है। कंपनी ने यह जानकारी शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियमित सूचना में दी।

5:30 बजे। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में अमेरिकी ड्रोन हमले में शुक्रवार को कम से कम आठ आतंकवादी मारे गए। एक मीडिया रपट से यह जानकारी मिली। खुफिया सूत्रों के हवाले से डान ने कहा कि अफगानिस्तान के नजयान जिले के कोर्ट गांव स्थित एक आतंकवादी परिसर पर ड्रोन ने हमला किया।

5:10 बजे। अलीपुर कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा की जमानत याचिका खारिज की। कोर्ट ने इसके साथ ही मित्रा को दो जनवरी तक हिरासत में भेज दिया है।

5:00 बजे। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल से कर की वजह से 40,000 करोड़ रुपए मिलते हैं लेकिन बदले में केंद्र सरकार की ओर से राज्‍य को 7,000 से 8,000 करोड़ रुपए ही मिलते हैं।

4:25 बजे। पाकिस्‍तान में लखवी के वकील ने सरकार की ओर से हाई कोर्ट में जमानत के फैसले के खिलाफ अपील करने को चुनौती दी। वकील का कहना सरकार के पास कोई भी प्‍वाइंट नहीं, कि वह इसका फैसले का विरोध करे।

4:20 बजे। कोटा, राजस्‍थान से बीजेपी के विधायक प्रहृलाद गुंजाल ने कहा है कि उन्‍हें सस्‍पेंड करने का जो निर्णय पार्टी ने लिया है, वह उन्‍हें मान्‍य है। लेकिन साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा है कि वह बहुत ज्‍यादा इमोशनल हो गए थे। इसी वजह से वह इस तरह का बयान दे बैठे।

4:10 बजे। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा श्रीनगर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और ताज नगरी आगरा सहित संपूर्ण उत्तर भारत में शुक्रवार सुबह शीतलहर और कोहरे का असर देखा गया। दिल्ली में सुबह घने कोहरे की वजह से 90 ट्रेनें प्रभावित रहीं, हालांकि कोई ट्रेन रद्द नहीं हुई है।

4:00 बजे। हरियाणा सरकार ने वाड्रा जांच से जुड़ी फाइल के पेज गायब होने पर सवाल उठाए।

3:45 बजे। पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह बलात्कार मामले में बरी।

3:25 बजे। नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्‍लादेश के राष्‍ट्रपति अब्‍दुल हमीद से मुलाकात की है।

3:20 बजे। पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में हुए आतंकवादी हमले के मामले में एक महिला सहित कम से कम चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पेशावार स्कूल हमले में 132 बच्चों सहित 148 लोगों की मौत हो गई थी।

3:10 बजे। फिदायीन हमले की धमकी के बाद तिहाड़ जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई।

3:00 बजे। बीजेपी में मुख्‍तार अब्‍बास नकवी के साथ ही बाकी मुसलमान नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई।

2:40 बजे। बीजेपी आलाकमान की ओर से सख्‍ती होने के बाद बीजेपी ने कोटा से विधायक प्रहृलाद गुंजाल को सस्‍पेंड किया।

2:20 बजे। पाक की एंटी-टेररिज्‍म कोर्ट ने लखवी को तीन माह तक जेल में रखने का आदेश दिया।

1:57 बजे। लोकसभा में आज पाकिस्‍तान में मुंबई हमलों के मुख्‍य अभियुक्‍त जकी-उर-रहमान लखवी की जमानत के खिलाफ प्रस्‍ताव पेश। संसद में मांग रखी गई है कि पा‍क के गुनाहगारों को सजा दिलाए।

1:50 बजे। आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने कहा कि उन्‍हें चार्जशीट का जवाब देने के लिए फाइल की जरूरत थी लेकिन जब उन्‍होंने इसकी मांग की तो उन्‍हें साफ इंकार कर दिया गया। इसके बाद आरटीआई दायर करने के अलावा उनके पास कोई और विकल्‍प नहीं बचा था।

1:20 बजे। लोकसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने दिया बयान कहा, लखवी की जमानत से आतंकवाद पर पाक का रवैया साफ। इस कदम के साथ ही पाक ने पूरी दुनिया के सामने अपना मजाक उड़वाया है।

1:00 बजे। लोकसभा में जकी-उर-रहमान लखवी की जमानत पर पीएम नरेंद्र मोदी का बयान। उन्‍होंने कहा कि भारत ने लखवी की जमानत को लेकर कड़े शब्‍दों में अपनी चिंताओं से वाकिफ करा दिया है। मोदी ने कहा है कि इस मुद्दे पर सरकार की प्रतिक्रिया नहीं बदली जाएगी। सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज इस मुद्दे पर अपना बयान देंगी।

12:25 बजे। वाड्रा-डीएलएफ की फाइल से गायब अहम पेजों के बारे में हरियाणा के मुख्‍य सचिव पीके गुप्‍ता ने कहा कि इस मसले पर इंक्‍वॉयरी के आदेश दे दिए गए हैं।

12:15 बजे। लोकसभा में कांग्रेस की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई हमलों के मुख्‍य आरोपी जकी-उर-रहमान लखवी की रिहाई पर बयान की मांग की। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा पीएम बयान दें कि लखवी की रिहाई के बाद उन्‍होंने पाकिस्‍तान को किस तरह से अपनी चिंताएं बताईं हैं।

12:10 बजे। धर्मांतरण के मुद्दे पर राज्‍यसभा में भारी हंगामा, हंगामे की वजह से राज्‍यसभा को 2:30 बजे तक के लिए स्‍थगित किया गया।

12:00 बजे। राज्‍यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू लेकिन शुरू होते ही सदन में हंगामा जारी।

11:50 बजे। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गाबा मैदान पर भारत के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 505 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 408 रन बनाए थे। इस तरह आस्ट्रेलिया को 97 रनों की बढ़त मिली। आस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 133, मिशेल जानसन ने 88, क्रिस रोजर्स ने 55 और मिशेल स्टार्क ने 52 रनों का योगदान दिया।

11:40 बजे। इंडियन मेडिकल एसा‍ेसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र सैनी ने कोटा से बीजेपी विधायक से जुड़े मुद्दे को गंभीर बताया। उन्‍होंने कहा कि आईएमएस जल्‍द ही इस पर कोई कार्रवाई करेगी।

11:15 बजे। बांग्‍लादेश के राष्‍ट्रपति अब्‍दुल हमीद भारत में। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने की हमीद से मुलाकात।

10:45 बजे। मुंबई हमलों का मुख्‍य आरोपी जकी-उर-रहमान लखवी फिलहाल जेल में रहेगा। उसे शांति भंग करने के आरोप में जेल में रखा जाएगा। पाक सरकार ने लखवी की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है।

10:30 बजे। पाक सेनाध्‍यक्ष ने छह आतंकियों की फांसी से जुड़े कागजात पर किए साइन। वहीं पाक सरकार ने लखवी की जमानत के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है।

10:20 बजे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता सैयद अकबरुद्दीन ने लखवी की जमानत पर कहा कि पाकिस्‍तान को भारत की चिंताओं से अवगत करा दिया गया है।

10:00 बजे। पाकिस्‍तान में जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा हो जाएगा मुंबई हमलों को मुख्‍य अभियुक्‍त जकी-उर-रहमान लखवी।

9:50 बजे। आईएएस अशोक खेमका की आरटीआई से खुलासा। डीएलएफ और राॅबर्ट वाड्रा के बीच हुई लैंड डील्‍स की जांच रिपोर्ट से कई अहम पेज गायब।

9:25 बजे। ऑस्‍ट्रेलिया और भारत के खिलाफ ब्रिस्‍बेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट मैच में 435 रन पर ऑस्‍ट्रेलिया के आठ विकेट गिरे।

9:00 बजे। उत्‍तर प्रदेश समेत पूरा उत्‍तर भारत कड़ी सर्दी की गिरफ्त में। कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुसीबतें। आईजीआई पर कोहरे की वजह से उड़ानों पर खासा असर।

8:30 बजे। इलाहाबाद के संगम तट पर चार जनवरी से माघ मेला शुरू होने जा रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान में हुए दिल दहला देने वाली आतंकी वारदातों के बाद भारत में कई जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसलिए सुरक्षा के लिए माघ मेले में अब ड्रोन कैमरे भी लगाए जाएंगे।

8: 10 बजे। ठंड की चपेट में पूरा उत्तर-भारत, यातायात प्रभावित।

8: बजे। ब्रिस्बेन टेस्ट में स्मिथ का शतक, आस्ट्रेलिया के 6 विकेट पर 351 रन देखें: स्कोर-कार्ड

7: 40 बजे। वाराणसी के सिगरा क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में गुरुवार दोपहर को छेड़खानी का विरोध करने पर तीन मनचले युवकों ने एक लड़की पर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी। लड़की की हालत काफी गंभीर है और उसे कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

7:32 बजे। नवाज शरीफ ने अपनी गलती मानते हुए एक बयान जारी किया है कि पाकिस्तान सरकार लखवी की जमानत का विरोध करेगी। पढ़े: पूरी खबर: तकनीकी गलती की वजह से मिली लखवी को जमानत: शरीफ

सुबह 7: 30 बजे। आज पर्दे पर आमिर खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'पीके' रिलीज हो रही है। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त ने निभायी है।

7:00 बजे। ब्रिस्बेन में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। देखें: स्कोर-कार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+