Live News: शशि थरूर ने कहा कि अफजल गुरु को फांसी देना गलत था
नई दिल्ली। आपको इस पेज पर मिलेगी देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर, ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।
प्रस्तुत है 9 फरवरी की खबरें..

5:48 बजे। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि अफजल गुरु को फांसी देना गलत था।
4: 25 बजे। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को कला, साहित्य, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सूबे का नाम रोशन करने वाली 56 हस्तियों को यश भारती सम्मान से विभूषित किया।
4:18 बजे। अगर एग्जिट पोल्स सही साबित होते हैं यह मेरी हार होगी : अजय माकन, कांग्रेस।
4: 11 बजे। मैं साजिश का शिकार हो रहा हूं: मांझी
3:57 बजे : शेयर मार्केट में भारी गिरावट। सेंसेक्स 490.52 पॉइंट गिरकर बंद। निफ्टी 134.70 पॉइंट नीचे बंद।
3: 14 बजे। बिहार सियासी संकट : राज्यपाल से मुलाकात के बाद शरद यादव बोले, 'हमारे पास बहुमत है, हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया, नीतीश कुमार होंगे हमारे मुख्यमंत्री।'
2: 44 बजे। गवर्नर से मिलकर नीतीश ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
2:30 बजे। रोहतक गैंगरेप : हरियाणा के डीजीपी वाईपी सिंघल ने वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग देने वालों के लिए इनाम की राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए की।
1:30 बजे। बिहार सियासी संकट : राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार। 130 विधायकों के समर्थन के साथ रकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
12: 51 बजे। ग्रेटर नोएडा: विकलांग महिला के साथ रोडवेज की चलती बस में गैंग रेप की वारदात को अंजाम देने वाले बस चालक और कंडेक्टर गिरफ्तार।
12: 19 बजे। जेडीयू से निकाले गए जीतनराम मांझी
11: 59 बजे। श्रीलंकाई बोलर मलिंगा ने न्यू जीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में खेलने के लिए खुद को फिट घोषित किया।
11: 25 बजे। दिल्ली के दो पोलिंग बूथ पर वोटिंग जारी है, इन दोनों पोलिंग बूथ पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मतदान प्रक्रिया रद्द हो गई थीजिन दो पोलिंग बूथ पर वोटिंग हो रही है, उनमें रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र का बूथ नंबर 132 और दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र का बूथ नंबर 31 शामिल है।
11: 25 बजे। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कालेधन के मामले में वही नाम सामने आए हैं जिनका खुलासा उन्होंने 2012 में किया था।
10:42 बजे। अगर ओपिनियन पोल पर विश्वास किया जाए तो इसका मतलब है कि कांग्रेस के सारे वोट AAP के हो गए : मनीष तिवारी, कांग्रेस।
10: 41 बजे। बुलंदशहर: सिकंदराबाद की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में 3 दिन से भर्ती थी महिला।
सुबह 8: 15 बजे। नीतीश कुमार एक अच्छे इंसान हैं लेकिन सत्ता के बिना नहीं रह सकते, यह स्पष्ट हो गया हैः जीतन मांझी
सुबह 7 बजे। नीतीश कुमार एक अच्छे इंसान हैं लेकिन सत्ता के बिना नहीं रह सकते, यह स्पष्ट हो गया हैः जीतन मांझी
सुबह 6: 30 बजे। बीजेपी कर रही जेडी (यू) को तोड़ने का प्रयास: नीतीश कुमार












Click it and Unblock the Notifications