Live: मप्र चुनाव : 6 घंटे में 43 फीसदी मतदान

मतदान के पल-पल की जानकारी को जानने के लिए आप लगातार पेज को रिफ्रेश करते रहिए।
-मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को हो रहे मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा और कुछ केंद्रों पर चुनावी बहिष्कार के बावजूद प्रथम छह घंटों में यानी अपराह्न् दो बजे तक 43.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयदीप गोविंद ने यहां दी है।
-मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए सोमवार को हो रहे मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा और कुछ केंद्रों पर चुनावी बहिष्कार के बावजूद प्रथम चार घंटों में 26 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयदीप गोविंद ने यहां दी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयदीप गोविंद ने संवाददाताओं को बताया है कि राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। कुछ स्थानों से उपद्रव की खबरें आई हैं। इनमें भिंड के लहार में ईवीएम तोड़ी गई, गोली चली, वहीं भिंड जिले के ही अटेर, रदौली में मतदान केंद्र पर उपद्रव हुआ है। मुरैना के धसटुआ में ईवीएम लूटी गई। सिवनी जिले के मालवापुरा में एक मतदान केंद्र पर कब्जा कर लिया गया। जिसका आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं पर है।
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। राज्य के अधिकांश केंद्रों पर मतदान तेज गति से चल रहा है।
मिजोरम निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक लिबास में कतारों में खड़े हो गए थे। यहां शाम चार बजे तक मतदान होगा।"
राज्य की 40 में से 39 सीटें जनजातीय उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और एकमात्र सीट सामान्य श्रेणी के लिए है। मतगणना नौ दिसंबर को होगी।
-मध्य प्रदेश में सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई है और सुबह 10 बजे तक 15 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयदीप गोविंद ने दी। मध्य प्रदेश में एकमात्र चरण में मतदान कराए जा रहे हैं और 230 विधायकों के चुनाव के लिए 4.66 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए 2,586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
- एमपी में.सुबह 11 बजे तक 20 फीसदी मतदान,कई स्थानों पर मतदान का समय शुरू होने से पहले ही मतदाता पहुंचने लगे थे। सुबह के समय ठंड ज्यादा होने के कारण मतदान केंद्रों पर कतारें ज्यादा लंबी नहीं हैं।
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह 9 बजे अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।
- मध्यप्रदेश की कुल 230 सीटों में से भाजपा ने 2003 में 173 और 2008 में 143 सीटें जीती थी।
- राज्य में एक ही चरण में मतदान होगा।
-आज मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सोमवार को एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें 2,586 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं और सीमावर्ती 35 जिलों की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
-मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोमवार को चार करोड़ 66 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में 53,946 मतदान केंद्रों में 14,950 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इसके अलावा 60 विधानसभा क्षेत्र रुपयों के लेन-देन को लेकर संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
-एमपी के 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 227 में सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों- बैहर, लांजी व परसवाड़ा में सुबह 7.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक मतदान होगा।
-
कांशीराम जयंती पर भोपाल में बहुजन समाज का बड़ा संदेश: संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी का साथ दें -
MP News: भोपाल नगर निगम में कैसे हुआ बड़ा घोटाला, जानिए फर्जी बिलों से करोड़ों की निकासी, लोकायुक्त का छापा -
MP News: सीहोर का खामलिया गांव जल संकट से खाली होने लगा, पानी के लिए सैकड़ों परिवार छोड़ रहे घर -
PM kisan: MP के किसानों के लिए खुशखबरी, PM Kisan की 22वीं किस्त जारी, खाते में आएंगे 2000 रुपये -
MP News: गुना के उमरी गांव में देश का पहला समृद्धि केंद्र शुरू, Jyotiraditya Scindia ने किया उद्घाटन -
Weather MP News: मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में 40°C के पार तापमान -
Jyotiraditya Scindia: गुना में सिंधिया का बड़ा ऐलान, 72 PM आवास पूरे, 2.18 करोड़ का बिजली उपकेंद्र शुरू -
MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जल गंगा संवर्धन अभियान का नया चरण 19 मार्च से होगा शुरू -
भोपाल में LPG संकट के बीच बड़ा एक्शन, ममता भारत गैस एजेंसी पर केस दर्ज, जानिए कैसे हुई कार्रवाई -
बैतूल पहुंचे CM मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर, हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि को दी श्रद्धांजलि -
MP News: CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- वैश्विक संकट में हल्की भाषा ठीक नहीं -
MP News: मध्यप्र देश में प्रशासनिक इतिहास बना, 55 में से 17 जिलों की कमान महिला IAS कलेक्टरों के हाथ












Click it and Unblock the Notifications