वृंदावन में आरएसएस की तीन दिवसीय समन्वय बैठक शुरू, अमित शाह पहुंचे
वृंदावन में आरएसएस की सालाना समन्वय बैठक जारी, शाह, तोगड़िया पहुंचे
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय समिति की सालाना बैठक आज (शुक्रवार) से वृंदावन के केशवधाम में शुरु हो गई है। तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक आरएसएस के साथ भाजपा समेत उसकी सहयोगी संस्थाएं भी शामिल हो रही है। आरएसएस की करीब 40 शाखाएं इसमे भाग ले रही हैं।

बैठक में भाग लेने के लिए विहिप के प्रवीण तोगड़िया गुरुवार देर शाम केशव धाम पहुंच गए, शुक्रवार सुबह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी वृंदावन पहुंचें। 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक चलने वाली आरएसएस की इस बड़ी बैठक के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बीते तीन दिन से वृंदावन में हैं। आरएसएस के संगठन मंत्री राम लाल और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा भी बैठक में भाग ले रहे हैं।

बैठक में 2 सितम्बर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के भी पहुंचने की बात कही जा रही है । इनके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी बैठक में भाग लेंगे।
आरएसएस की समन्वय समिति की बैठक का पहला सत्र शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। इस बैठक में हर रोजाना चार सत्र होंगे। बैठक की अध्यक्षता संघ प्रमुख मोहन भागवत कर रहे हैं। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ 2019 के चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications