पति से खुश नहीं थी तो आशिक संग लिव इन में रहने लगी 3 बच्‍चों की मां, हुआ ऐसा हाल

गुरुग्राम। हरियाणा के फेतहाबाद जिले के सूलीखेड़ी गांव में बीते 3 नवंबर को मिली एक महिला की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि वो शादीशुदा थी और उसके तीन बच्‍चे थे। वो एक शादीशुदा शख्‍स के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वो नहीं चाहता था कि महिला अपने बच्‍चों को लेकर आए लेकिन उसने बच्‍चों को नहीं छोड़ा। इस बात पर दोनों की लड़ाई हुई और फिर उसके पार्टनर ने गला दबाकर उसकी हत्‍या कर दी। बाद में उसने लाश को ठिकाने लगाने के लिए नाले के किनारे फेंक दिया। जब महिला की लाश बरामद हुई थी उस वक्‍त उसके चेहरे को कुत्‍तों ने नोंच खाया था। चेहरे की जगह सिर्फ कंकाल बचा था। आइए विस्‍तार से बताते हैं आपको पूरा मामला।

गले में मौजूद लॉकेट से हुई थी शिनाख्‍त

गले में मौजूद लॉकेट से हुई थी शिनाख्‍त

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक स्‍थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे महिला का शव मिला। गले में एक लॉकेट के अलावा पुलिस के पास कोई ऐसा अन्‍य सुराग नहीं था जिससे महिला की शिनाख्‍त हो सके। पुलिस को लाश मिलने के दो दिन पहले तीन लावारिस बच्‍चे में मिले थे जिनके पास भी वैसा ही एक लॉकेट था। उन्‍होंने अपनी मां का नाम जुवेदा और पिता का नाम मुश्‍ताक बताया। इसके बाद पुलिस ने जब महिला के पास बरामद लॉकेट को मिलाया तो उसकी पहचान जुवेदा के रूप में हुई। तीनों बच्‍चों ने भी शव की शिनाख्‍त अपनी मां जुवेदा के रूप में की।

मुश्‍ताक की गिरफ्तारी के बाद खुला हत्‍या का राज

मुश्‍ताक की गिरफ्तारी के बाद खुला हत्‍या का राज

मामले में जांच करते हुए पुलिस ने मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पूरे मामले का खुलासा किया। मुश्ताक बिहार के जिला अहररिया के गांव पेगरार का रहने वाला है। वह शादीशुदा है। इसके बाद उसे गांव में शादीशुदा जुवेदा से प्रेम हो गया। जुवेदा की शादी गांव के ही 60 वर्षीय मोबिल के साथ हुई थी।। उसकी यह दूसरी शादी थी। जिस 60 वर्षीय से शादी हुई तो उसके पहले ही एक लड़का था। वही जुवेदा के तीन बच्चे थे। जुवेदा की भी यह दूसरी शादी थी। आरोपी ने बताया कि जुवेदा अपने पहले वाले पति मोबिल के साथ खुश नहीं थी। इस कारण मुश्ताक व उसमें प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद मुश्ताक घरवालों को यह कहकर अपने गांव से आया है कि वह अब सिरसा में काम करेगा।

कैसे हुई हत्‍या

कैसे हुई हत्‍या

इसके बाद मुश्‍ताक अपनी पत्नी को वही छोड़ दिया और जुवेदा व उसके बच्चों को लेकर सिरसा के शहर रोड़ी में आ गया। जहां वह एक फैक्ट्री में काम करने लगा। तीन महीने तक वह लिव इन रिलेशन में रहा। इस दौरान दोनों में बच्चों को लेकर अनबन रहती थी। आरोपी ने बताया है कि वह जुवेदा से बच्चों को छोड़ने के लिए कहता था, लेकिन वह बच्चों को छोड़ना नहीं चाहती थी। इसी कारण उसको मौत के घाट उतार दिया। गहरी नींद में सोने के बाद जुवेदा के सिर पर पहले ईंट मारी, फिर गला दबाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+