पंचतत्व में विलीन हुए गोपीनाथ मुंडे, बेटी पंकजा ने दी मुखाग्नि

- बड़ी बेटी पंकजा मुंडे ने दी मुखाग्नि
- गोपीनाथ मुंडे का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
-गोपीनाथ मुंडे के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरु, गमगीन माहौल के बीच मंत्रोच्चार
- अंतिम संस्कार में लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद थे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले, बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी और गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर परली पहुंचे थे। अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए परली गांव में भारी भीड़ जुटी है। बड़ी संख्या में लोग मुंबई से भी वहां पहुंचे हैं। इससे पहले आज लोकसभा में भी दिवंगत मुंडे को श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
- सुबह करीब 11 बजे परली गांव में अंतिम दर्शन को पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद मुंडे की बेटी व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शांति बनाये रखने की अपील की।
- मुंडे के शव को बीड जिले में स्थित परली गांव लाया गया।
- लोकसभा में मुंडे को श्रद्धांजलि दी गई।
- विजयनाथ शुगर फैक्ट्री के पास हजारों स्थानीय लोग एकत्र हुए मुंडे को श्रद्धांजलि दी।
- महाराष्ट्र के कई बड़े नेता परली पहुंच रहे हैं।
- परिवार के कुछ लोगों का कहना है कि मुंडे का दाह संस्कार उनकी बड़ी बेटी पंकजा मुंडे करेंगी। अग्नि भी वही देंगी।
- मुंडे की पत्नी प्रमोद महाजन की बहन हैं। मुंडे की तीन बेटियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications