Cyclone Mocha: म्यांमार में 'मोचा' का कहर, 1300 से अधिक रोहिंग्या कैंप तबाह, तीन लोगों की मौत
Cyclone Mocha: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ये साइक्लोन काफी ताकतवर है और इसकी वजह से प्रभावित एरिया में भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

Cyclone Mocha Live Updates in Hindi: दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में पनपा तूफान 'मोचा' खतरनाक स्थिति में तब्दील होने के बाद कमजोर पड़ा। म्यांमार के तट से टकराने के बाद मौसम विभाग ने कहा, बांग्लादेश और म्यामांर में बारिश और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान के कारण हवाओं की गति 195 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। बांग्लादेश और म्यामांर में आंधी-तूफान के अलावा भारत में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान निकोबार में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई। बांग्लादेश-म्यांमार में तीन लोगों की मौत की खबर है।
पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
Cyclone Mocha म्यांमार में कमजोर पड़ा
Cyclone Mocha म्यांमार में कमजोर पड़ने की खबर है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान "मोचा" म्यांमार के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में कमजोर हो गया। प्रणाली कमजोर प्रवृत्ति को जारी रखे हुए है और अगले कुछ घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान बन जाएगा।
बांग्लादेश-म्यांमार के हिस्सों में चक्रवात मोचा
Cyclone Mocha के बारे में मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, 14 मई की दोपहर के आसपास सितवे (म्यांमार) के करीब कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को पार करने की संभावना है।
सिविड डिफेंस टीम तैनात, अधिकारी बोले- हालात ठीक नहींं
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बक्खाली समुद्र तट पर तैनात सिविल डिफेंस टीम मुस्तैद है। Cyclone Mocha अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है, इसलिए रेस्क्यू टीम अलर्ट है। नागरिक सुरक्षा अधिकारी अनमोल दास ने बताया, "स्थिति अच्छी नहीं है। हम लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने और समुद्र तट पर आने से बचने के लिए लगातार सतर्क कर रहे हैं।"
पश्चिम बंगाल में NDRF के 300 जवान मुस्तैद
पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट गुरमिंदर सिंह ने Cyclone Mocha के बारे में कहा, भविष्यवाणियों के अनुसार 12 मई को एक भयंकर तूफान और 14 मई को एक बहुत गंभीर चक्रवात में परिवर्तित हो जाएगा। हमने 8 टीमें तैनात की हैं। एनडीआरएफ के 200 बचावकर्ता जमीन पर तैनात हैं। 100 बचावकर्मी स्टैंडबाय पर रखे गए हैं।
ओडिशा में वैज्ञानिकों की टीम कर रही निगरानी
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक, भुवनेश्वर संजीव द्विवेदी के अनुसार, चक्रवाती तूफान की पुनरावृत्ति होने की संभावना है और 12 मई की शाम को यह मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। 13 मई को यह चरम तीव्रता पर होगा। सिस्टम की मदद से निरंतर निगरानी की जा रही है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications