2 चरणों में होंगे 9 और 14 दिसंबर को होंगे मतदान,Gujarat Assembly Election के रिजल्ट 18 दिसंबर को
Recommended Video

Gujarat में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में होगा मतदान, नतीजे 18 दिसंबर को। वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज Gujarat Assembly Election के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोती ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। जोती ने कहा कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। राज्य के चुनाव परिणाम हिमाचल प्रदेश के साथ ही 18 दिसंबर को आएंगे। बता दें कि राज्य में चुनाव की तारीखों की घोषणा पर भी काफी विवाद हुआ और कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक चली गई थी।

चुनाव ऐलान की मुख्य बातें
- 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही आएंगे परिणाम।
- पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान
- दूसरे चरण में 93 सीटों मतदान
- 18 दिसंबर को आएंगे परिणाम।
- पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर (शनिवार) और दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर (गुरुवार) को होगा।सुविधा एप से रैली के लिए मिल सकती है ऑनलाइन अनुमति
- 102 पोलिंग बूथ पर महिला स्टाफ
- संवेदनशील बूथों का होगा लाइव टेलीकास्ट
- 102 मोबाइल एप के जरिए जनता कर सकती है शिकायत
- 28 लाख रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता कोई प्रत्याशी
- हर गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।
- प्रत्याशियों को चुनाव खर्च के लिए खुलवाने होंगे नए बैंक एकाउंट
- केंद्र सरकार पर भी लागू होगी आचार संहिता
- सभी पोलिंग बूथों पर VVPAT लगेंगे।
- विशेष रूप से सक्षम लोगों को पोलिंग बूथ में जाने के लिए मिलेगी प्राथमिकता
- 50 हजार 128 पोलिंग बूथ स्टेशन
- 22 जनवरी को खत्म होगा विधानसभा का कार्यकाल
- 4 करोड़ 33 लाख मतदाता देंगे वोट
- इस ऐलान के सााथ गुजरात में आचार संहिता लागू हो गई है।
इससे पहले तारीखों के ऐलान में देरी होने पर विपक्षी दलों का आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 45 दिनों के भीतर 5 बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं। पहले विपक्षी दल उम्मीद जता रहे थे कि भाजपा की गुजरात गौरव यात्रा में पीएम मोदी की रैली के बाद आयोग तारीखों का ऐलान करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications