रेप केस में राम रहीम दोषी करार: फैसले के बाद पंजाब-हरियाणा भारी हिंसा, दिल्ली-यूपी में भी असर
Recommended Video

पंचकुला/चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में फैसला सुनाया गया। उन्हें दोषी करार दिया गया है। फैसले के बाद हरियाणा-पंजाब के कई इलाके जलना शुरू हो गए। 28 लोगों की मौत हो चुकी है। टीवी चैनलों के तीन वैन फूंक दिए गए हैं इसके साथ ही पंजाब में भी कई रेलवे स्टेशनों को फूंकने के साथ ही एक पेट्रोल पंप को भी आग लगा दी गई। हिंसा की आग दिल्ली और यूपी में भी फैल गई।

दिल्ली में करीब 7 जगहों पर बसों में तोड़-फोड़ और आगजनी की गई। दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे आग के हवाले कर दिया गया। आगजनी के दौरान ट्रेन बिल्कुल खाली थी। इस बीच पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए डेरा प्रमुख राम रहीम की संपत्ति बेचकर नुकसान की भरपाई का आदेश दिया गया है। हिंसा के चलते हुए नुकसान की भरपाई राम रहीम की संपत्ति बेचकर की जाएगी।
यहां पढ़ें अब तक के लाइव अपडेट्स:
- हिंसा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्वीट, कोर्ट के फैसले के बाद हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना निंदनीय है, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील।
- दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर तैनात सभी अधिकारियों को किया गया अलर्ट: ओपी सिंह, DG, CISF
- पंजाब सरकार ने हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बाद केंद्र सरकार से की और सुरक्षा बल की मांग
- दिल्ली से सटे नोएडा में भी एहतियातन धारा 144 लगाया गया
- दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। 3 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। कुछ इलाकों में पेट्रोलिंग की गई है।
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में धारा 144 लगाई गई
- पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा के 1000 समर्थकों को हिरासत में लिया गया
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों से दूर रहें।
- हमारे साथ अन्याय हुआ है, हम इसकी अपील करेंगे। हमारे साथ वही हुआ है जो इतिहास में गुरुओं के साथ हुआ है: डेरा सच्चा सौदा प्रवक्ता
- सिरसा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
- दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई
- पंचकूला में भड़की हिंसा में 13 की मौत, 100 घायल
- हिंसा में मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई
- पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राम रहीम की संपत्ति जब्त करने का आदेश, संपत्ति जब्त करके हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई का आदेश
- दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर रीवा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगाई गई आग
- हरियाणा-पंजाब के बाद दिल्ली पहुंची हिंसा की आग, 7 जगहों पर आगजनी और तोड़-फोड़
- उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया- दिल्ली के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई
- दिल्ली पहुंची हरियाणा की हिंसा, डीटीसी की दो बसों पर तोड़-फोड़
- पंचकूला में सेना की 6 टुकड़ियां तैनाती की गई हैं।
- पंचकूला में हिंसा के दौरान 70 लोग घायल हुए।
- सभी घायलों को सेक्टर 6 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया
- गुरमीत राम रहीम को हेलिकॉप्टर से ले जाया गया रोहतक की जेल
- राम रहीम को हेलिकॉप्टर से ले गए रोहतक जेल, पंचकूला में कर्फ्यू
सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने की पुष्टि पंचकूला हिंसा में पांच लोग मारे गए।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी की हरियाणा, पंजाब के सीएम से बात।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट।
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के पास गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों को भगाने के लिए पुलिस ने आंसू के गोले, वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
रोहतक की सुनाराया जेल के एक किलोमीटर के दायरे में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मी तैनात।
पंजाब के मुक्तरस, बठिंडा, मनसा में कर्फ्यू लगाया गया।
पंचकूला में अब तक 10 की मौत की खबर।
पंचकूला में लगाया गया कर्फ्यू।
गिदड़बाहा स्टेशन में तोड़फोड़।
संगरूर कें गेंदबाद में बिजली घर फूंका।
उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट।
दिल्ली की सभी सीमाओं पर बढ़ाई गई सुरक्षा।
समाचार चैनल के पत्रकार को धारदार हथियार से मारा
समाचार चैनल के पत्रकार को धारदार हथियार से मारा
डेरा समर्थकों ने पत्रकार को धारदार हथियार से मारा
3 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के जवान मौके से भागे।
100 से ज्यादा गाड़ियां फूंकी।
दफ्तरों के बाहर लगी गाड़ियां भीड़ ने फूंकी।
मलोट और मानसा स्टेशन में लगाई आग। ऐसी ही घटना बठिंडा में घटी।
पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप में आग लगाई।
पंजाब के बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर में कर्फ्यू।
पंचकूला में भीड़ ने फूंकी कई गाड़ियां। दमकल की गाड़ियों में आग लगाई।
हिंसा के बाद दिल्ली और उत्तराखंड में अलर्ट।
पंजाब सीएम ने कहा- शांति का उल्लंघन करने की इजाजत किसी को नहीं होगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह ने कहा-मैं राज्य में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी पंजाबी लोगों से अपील करता हूं।
पंचकूला में हवाई फायरिंग।
पंचकूला कोर्ट से आधा किलोमीटर की दूरी पर पथराव। पुलिस पीछे हटी।
पंजाब में 2 रेलवे स्टेशनों को किया गया आग के हवाले।
3 न्यूज चैनलों की ओबी वैन में लगाई गई आग।
आईजीपी अमिताभ सिंह ढिल्लों ने कहा- सब कुछ पूरी तरह से नियंत्रण में है, हमें अनावश्यक रूप से सनसनीखेज नहीं होने देना चाहिए।
लोगों को हटाने के लिए टियर गैस छोड़े जा रहे हैं।
राम रहीम को दोषी करार देने के बाद जिम खाना ग्राउंड खाली कराने की प्रक्रिया शुरू।
सेना की गाड़ियां पंचकूला कोर्ट के सामने पहुंची।
सेना ने पंचकूला में मोर्चा संभाला।
राम रहीम को पुलिस लेकर जा रही है।
28 अगस्त को सुनाई जाएगी सजा।
अदालत ने फैसला सुनाया, राम रहीम दोषी करार।
पंचकूला के रिहायशी इलाकों में बिजली काटी गई।
कोर्ट रूम में 7 लोग मौजूद।
कुछ ही देर में आ सकता है फैसला।
राम रहीम पंचकूला कोर्ट रूम पहुंच गए हैं।
खट्टर ने कहा- सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। हम हर हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।
हरियाणा सीएम ने मनोहर लाल खट्टर ने की अपील- डेरा समर्थक बनाए रखें शांति।
रेप केस पर सुनवाई के लिए पंचकूला कोर्ट पहुंच गए राम रहीम।
रेप केस पर सुनवाई के लिए पंचकूला पहुंच गए राम रहीम।












Click it and Unblock the Notifications