मोदी सरकार के 2 साल का जश्न इंडिया गेट पर शुरु: देखें LIVE
नई दिल्ली। मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने पर बाद इंडिया गेट पर 5 घंटे का मेगा शो 'जरा मुस्कुरा दो' शुरू हो गया है। नेशनल चैनल डीडी पर इसका लाइव टेलिकास्ट हो रहा है।

शो की मेजबानी आर माधवन कर रहे है। प्रोग्राम को 10 सेगमेंट में डिवाइड किया गया है। पहला सेगमेंट 'एक नई सुूबह' का टेलिकास्ट हो रहा है। इस प्रोग्राम में 'बेटी बचाओ बेटी पढाओं' के बारे में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बताया और उन्होंने बच्चियों के सवाल के जवाब भी दिये।
'एक नई सुबह' कार्यक्रम में सरकार के मंत्री और कई फिल्मी हस्तियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में अब तक केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू, बाबुल सुप्रियो और राज्यवर्धन सिंह राठौर हिस्सा ले चुके हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं। वित्त मंत्री ने इस दौरान कहा कि सरकार ने किसानों के लिए फसल बीमा योजना को लागू किया है।
देखें: इंडिया गेट से 'एक नई सुबह' कार्यक्रम का लाइव
Delhi: Amitabh Bachchan speaking on 'Beti Bachao, Beti Padhao' #2YearsOfModiGovt
— ANI (@ANI_news) 28 May 2016












Click it and Unblock the Notifications