ब्लैक मनी किसके पास है मोदी अंकल, एक बेटी का सवाल

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक छोटी बच्ची का वीडियो शेयर किया है जिसमें बच्ची ने पीएम से सवाल किए हैं कि ब्लैक मनी किसके पास है मोदी अंकल?

नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर जहां 'आप' पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है वहीं दूसरी ओर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक छोटी बच्ची का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करके सबको चौंका दिया है।

इस वीडियो में एक 6-7 साल की छोटी बच्ची ने पीएम से सवाल किए हैं कि ब्लैक मनी किसके पास है मोदी अंकल? लाखों के सूट-बूट पहनने वाले आपने दो वक्त रोटी कमाने वालों का जीना क्यूं हराम कर दिया है? इस वीडियो में छोटी बच्ची साफ तौर पर कह रही है कि नोटबंदी के कारण दैनिक जरूरतों की सारी चीजें रूक गई हैं क्योंकि कोई भी इंसान चेंज देने को तैयार नहीं है।

हम देश के आम आदमी है और हमें इस वक्त काफी परेशानी हो रही है, हमारी परेशानियों का समाधान क्या है, कहां है काला धन, हम लोग मेहनत करके पैसा कमाते हैं और फिर भी क्यों परेशान है? आपको बता दें कि सिसोदिया ने जो वीडियो शेयर किया है वो Truth Of Gujarat की ओर से बनाया गया है।

वैसे इस वीडियो में बच्ची ने वो ही सवाल किए हैं जो कि देश की आम जनता और आम आदमी पार्टी के नेतागण मोदी सरकार से कर रहे थे।

वीडियो में लड़की बैंक, काला धन, कमाई की बातें कर रही है, बच्ची की उम्र से एहसास तो नहीं होता कि उसे इतने गंभीर शब्दों का मतलब भी पता है इसलिए सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद काफी लोग ये भी कह रहे हैं कि बच्ची को सीखा-पढ़ाकर जानबूझकर ये वीडियो तैयार किया गया है।

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+