2018 में अब किन राज्यों में कब होने हैं चुनाव, पूरी लिस्ट

हाल ही में 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए उपचुनाव के बाद अब देश में अगले चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए, वहीं अभी कुछ राज्यों में चुनाव होने बाकी हैं।

Recommended Video

    India के इन States में होंगे Upcoming Elections, Watch Complete List | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हाल ही में 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए उपचुनाव के बाद अब देश में अगले चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए, वहीं अभी कुछ राज्यों में चुनाव होने बाकी हैं। इस साल के अंत में मिजरोम, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं अगला साल चुनावों के लिए काफी अहम है क्योंकि अगले साल सिर्फ आम चुनाव नहीं हैं, बल्कि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हैं। जानिये किन राज्यों में आने वाले हैं चुनाव-

    Elections

    इस साल की पहली तिमाही में कई राज्यों में चुनाव संपन्न हुए। त्रिपुरा की 59 विधानसभा सीटों के लिए 18 फरवरी को चुनाव हुआ था। वहीं मेघालय में 27 फरवरी और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव संपन्न कराए गए थे। इसके बाद अगला विधानसभा चुनाव कर्नाटक में 12 मई को हुआ। इस साल अब चार और राज्यों में चुनाव बचा है। मिजोरम से चुनाव का ये सिलसिला शुरू होगा और मध्य प्रदेश से खत्म।

    40 सीटों वाली मिजोरम में अक्टूबर-नवंबर के महीने में चुनाव का आयोजन कराया जाएगा। इसके बाद राजस्थान का नंबर है। राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा पर फिलहाल भाजपा की सरकार है। राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी चुनाव होंगे। इन तीनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है जिसका कार्यकाल जनवरी 2019 में खत्म हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर रमन सिंह की परीक्षा होगी, वहीं भाजपा के सबसे मजबूत राज्य में से मानें जाने वाले मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अपने चौथे कार्यकाल के लिए लड़ेंगे। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं।

    इसके बाद 2019 के आम चुनाव होने हैं। केंद्र की एनडीए सरकार अपने दूसरा कार्यकाल के लिए लोकसभा की 545 सीटों पर लड़ेगी। आम चुनाव अप्रैल-मई के महीने में हो सकते हैं और इसी दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। सिक्किम में विधानसभा की 32 और अरुणाचल प्रदेश में 60 सीटे हैं। इसके ठीक अगले महीने तीन बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में मई-जून के महीने में विधानसभा चुनाव का आयोजन कराया जाएगा। तेलंगाना में विधानसभा की 119, आंध्र प्रदेश में 175 और ओडिशा में 147 सीटें हैं। ये तीनों ही राज्यय बड़े और अहम हैं। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर माह में हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार दूसरी बार सत्ता में आना चाहेगी। महाराष्ट्र 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर कौन बाजी मार ले जाएगा, ये तो वक्त ही बताएगा। इसके बाद दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में 2020 में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली की 70 और जम्मू-कश्मीर की 87 सीटों के लिए चुनाव जनवरी-फरवरी, 2020 में कराए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+