List of elections in 2021: पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु सहित इन 6 राज्यों में 2021 में होगा चुनाव, पढ़ें पूरी जानकारी

List of elections in 2021: पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु सहित इन 6 राज्यों में 2021 में होगा चुनाव, पढ़ें पूरी जानकारी

नई दिल्ली: List of Assembly elections in 2021: कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल देश में जो सबसे बड़ा चुनाव हुआ वो था बिहार विधानसभा का चुनाव। इसके अलावा भी देश में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित 11 राज्यों के 58 सीटों पर नवंबर 2020 में चुनाव हुए। दोनों ही चुनाव में एनडीए ने बाजी मारी। कोरोना काल में चुनाव की प्रक्रिया चुनाव आयोग ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए करवाई थी। हालांकि चुनाव के दौरान कहीं से भारी मात्रा में कोरोना विस्फोट की खबर नहीं आई। अब आने वाले नए साल में भी पश्चिम बंगाल सहित 6 राज्यों में चुनाव होने हैं। आइए जानें 2021 में किन राज्यों में कब-कब विधानसभा चुनाव होने हैं।

List of elections in 2021

1. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal): पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव 2021 में होने हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का कार्यकाल 26 मई 2021 को खत्म हो जाएगा। ममता बनर्जी का कार्यकाल 27 मई 2016 से 26 मई 2021 तक है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पिछले चुनाव 2016 में सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने सिर्फ 3 सीटें जीती थीं। बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए। बीजेपी की नजर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिकी है। उन्होंने बहुमत लाने का दावा किया है।

2. केरल विधानसभा चुनाव 2021 (Kerala): केरल विधानसभा का चुनाव 2021 में होने वाला है। राज्य में विधानसभा की 140 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 71 है। मौजूदा समय में यहां सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है और सीएम पिनाराई विजयन। हैं। पिछले चुनाव में LDF ने 91, कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 47 सीटें जीती थीं।

3. असम विधानसभा चुनाव 2021 (Assam):अप्रैल 2021 में असम में विधान सभा चुनाव होने हैं। राज्य में विधानसभा की 126 सीटें हैं। बहुमत के लिए 64 सीटे चाहिए होती है। यहां फिलहाल एनडीए की सरकार है और सीएम हैं सर्वानंद सोनोवाल। सीएम सर्वानंद सोनोवाल का कार्यकाल 24 मई 2016 से 23 मई 2021 तक है। 2016 के पिछले चुनाव में बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसने 60 सीटें जीती थीं। असम गण परिषद ने 14 सीटें और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट ने 12 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 122 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 26 सीटें जीत पाई थी।

4. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 (Tamil Nadu): तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटे हैं। जिसके लिए चुनाव मई 2021 में होंगे। बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। वर्तमान में यहां ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) की सरकार है। राज्य के सीएम इ पलानीस्वामी हैं। पिछले चुनाव में AIADMK ने 136 सीटे और डीएमके ने 89 सीटें जीती थीं। यह विशेष चुनाव होने वाला है क्योंकि राज्य में लोकप्रिय स्व. जे. जयललिता और एम. करुणानिधि के बिना पहला पूर्ण राज्य विधान सभा चुनाव होगा। जे. जयललिता का 2016 में और एम. करुणानिधि का 2018 में निधन हो गया था।

5. पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 (Puducherry): केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं। बहुमत के लिए 16 सीटें चाहिए। यहां फिलहाल कांग्रेस की सरकार है। सीएम हैं- वी नारायणसामी। पिछले 2016 के चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 15 सीटें जीती थीं। वहीं ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थीं।

6. जम्मू और कश्मीर चुनाव 2021 (Jammu & Kashmir): केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में 2021 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। लद्दाख डिवीजन जम्मू और कश्मीर से अलग होने के बाद, विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 87 से घटकर 83 हो जाएगी, क्योंकि लेह, कारगिल, जांस्कर, और नुब्रा की चार सीटें अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा का हिस्सा नहीं होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+