भारत के प्रधान न्यायाधीशों की पूरी सूची, यहां पढ़ें
नई दिल्ली। जस्टिस रंजन गोगोई भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने पत्र लिखकर केंद्र सरकार को अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस रंजन गोगोई के नाम की सिफारिश की है। एक अक्टूबर को दीपक मिश्रा चीफ जस्टिस के पद से रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालेंगे।

परंपरा के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है। मौजूदा सीजेआई दीपक मिश्रा के बाद जस्टिस रंजन गोगोई फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में सबसे सीनियर जज हैं। कानून मंत्रालय की ओर से चिट्ठी भेजकर CJI दीपक मिश्रा से अगले मुख्य न्यायाधीश का नाम पूछा गया था, इसी के बाद अब मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने जस्टिस रंजन गोगोई के नाम को आगे बढ़ा दिया है। संविधान के आर्टिकल 24 के तहत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति देश के राष्ट्रपति की ओर से किया जाता है। 65 साल की उम्र तक वो इस पद पर रह सकते हैं। देखिए, अब तक भारत के प्रधान न्यायाधीशों की पूरी सूची....
| नाम | नियुक्ति की तारीख | पद पर रहे |
| जस्टिस एच जे कनिया | 26/01/1950 | 06/11/1951 |
| जस्टिस एम पी शास्त्री | 7/11/1951 | 3/1/1954 |
| जस्टिस मेहरचंद महाजन | 4/1/1954 | 22/12/1954 |
| जस्टिस बी के मुखरीजा | 23/12/1954 | 31/01/1956 |
| जस्टिस एस आर दास | 1/2/1956 | 30/09/1959 |
| जस्टिस बी पी सिन्हा | 1/10/1959 | 31/01/1964 |
| जस्टिस पी बी गजेंद्रगडकर | 1/2/1964 | 15/03/1966 |
| जस्टिस ए के सरकार | 16/03/1966 | 29/06/1966 |
| जस्टिस के एस राव | 30/06/1966 | 11/04/1967 |
| जस्टिस के एन वान्चू | 12/4/1967 | 24/02/1968 |
| जस्टिस एम हिदायतुल्ला | 25/02/1968 | 16/12/1970 |
| जस्टिस जे सी शाह | 17/12/1970 | 21/01/1971 |
| जस्टिस एस एम सिकरी | 22/01/1971 | 25/04/1973 |
| जस्टिस ए एन रे | 26/04/1973 | 28/01/1977 |
| जस्टिस मिर्जा हमीदुल्ला बेग | 29/01/1977 | 21/02/1978 |
| जस्टिस वाई वी चंद्रचूड़ | 22/02/1978 | 11/7/1985 |
| जस्टिस पी एन भगवती | 12/7/1985 | 20/12/1986 |
| जस्टिस आर एस पाठक | 21/12/1986 | 18/06/1989 |
| जस्टिस ई एस वेंकटरमैय्या | 19/06/1989 | 17/12/1989 |
| जस्टिस एस मुखर्जी | 18/12/1989 | 25/09/1990 |
| जस्टिस रंगनाथ मिश्र | 25/09/1990 | 24/11/1991 |
| जस्टिस के एन सिंह | 25/11/1991 | 12/12/1991 |
| जस्टिस एम एच कनिया | 13/12/1991 | 17/11/1992 |
| जस्टिस एल एम शर्मा | 18/11/1992 | 11/2/1993 |
| जस्टिस एम एन वेंकटचेलैय्या | 12/2/1993 | 24/10/1994 |
| जस्टिस ए एम अहमदी | 25/10/1994 | 24/03/1997 |
| जस्टिस जे एस वर्मा | 25/03/1997 | 17/01/1998 |
| जस्टिस एम एम पुंछी | 18/01/1998 | 9/10/1998 |
| जस्टिस ए एस आनंद | 10/10/1998 | 31/10/2001 |
| जस्टिस एस पी भरुचा | 1/11/2001 | 5/5/2002 |
| जस्टिस बी एन कृपाल | 6/5/2002 | 7/11/2002 |
| जस्टिस जी बी पटनायक | 8/11/2002 | 18/12/2002 |
| जस्टिस वी एन खरे | 19/12/2002 | 01/05/2004 |
| जस्टिस एस. राजेन्द्र बाबू | 2/5/2004 | 31/05/2004 |
| जस्टिस आर सी लहोटी | 1/6/2004 | 31/10/2005 |
| जस्टिस वाई के सभरवाल | 1/11/2005 | 13/01/2007 |
| जस्टिस के. जी. बालकृष्णन | 14/01/2007 | 11/5/2010 |
| जस्टिस एस एच कपाड़िया | 12/5/2010 | 28/09/2012 |
| जस्टिस अल्तमास कबीर | 29/09/2012 | 18/07/2013 |
| जस्टिस पी सतशिवम | 19/07/2013 | 26/04/2014 |
| जस्टिस आर एम लोढ़ा | 27/04/2014 | 27/09/2014 |
| जस्टिस एच एल दत्तु | 28/09/2014 | 02/12/2015 |
| जस्टिस टी एस ठाकुर | 03/12/2015 | 03/01/2017 |
| जस्टिस जगदीश सिंह खेहर | 04/01/2017 | 27/08/2017 |
| दीपक मिश्रा | 28/08/2017 | अब तक |
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications