भारत के 100 स्मार्ट शहरों की सूची
नई दिल्ली। भारत का केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय देश के 100 शहरों की सूची बना रहा है, जिन्हें स्मार्ट शहर अथवा स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा। सरकार यह सूची 1 सितंबर, 2015 को जारी करेगी और अंतिम सूची जारी होते ही आप इसी पेज पर पढ़ सकेंगे। तब आपको इसी पेज को रिफ्रेश करना होगा। हां तबतक आप उन शहरों के नाम जरूर पढ़ सकते हैं, जो लगभग फाइनल हैं।
जिन 100 शहरों के नाम घोषित किये जायेंगे उनमें से पहले 20 शहर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लिये जायेंगे। उसके बाद राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर बाकी के 80 शहरों के लिये फंड रिलीज किया जायेगा।
स्मार्ट सिटी बनने के लिये लगभग तय हो चुके शहर-
- बिहार - बिहार शरीफ, भागलपुर, मुजफ्फरपुर
- केरल - कोच्चि, त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम, कोजीकोड, कोलम, मन्नापुरम
- हिमाचल प्रदेश- धर्मशाला
- कर्नाटक- शिवामोगा, मंगलुरु, बेलगावी, हुबली-धारवाड़, टुमकुर, दावनगेरे
- जम्मू-कश्मीर- जम्मू, श्रीनगर
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ, इलाहाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, बरेली, आगरा, रामपुर, झांसी, कानपुर
- मध्य प्रदेश- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, बरहानपुर, सागर
- पश्चिम बंगाल- साल्ट लेक, न्यू टाउन, हलदिया और दुर्गापुर
- गुजरात- गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडेडरा, राजकोट, भावनगर, जूनागढ़
- राजस्थान- जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा
- आंध्र प्रदेश- विजयवाडा
- ओडिशा- भुवनेश्वर
- छत्तीसगढ़ - रायपुर
- हरियायाणा- गुड़गांव
- पंजाब- जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, मोहाली और भटिंडा।
- महाराष्ट्र- नवी मुंबई, मुंबई, पुणे-पिंपरी चिंचवाड़, अमरावती, सोलापुर, नागपुर, कल्याण-डोम्बीवली, औरंगाबाद, नासिक, ठाणे
- तमिलनाडु- मदुरै, चेन्नई, सेलम, कोयंबटूर, त्रिचुरापल्ली, तिरुनेलवेली, पोंडीचेरी, ट्यूटीकोरिन, कड्डालोर, तांजावुर, ईरोड, दिंदीगुल
- नॉर्थ-ईस्ट- अगरतला, शिलॉन्ग, आइज़ोल, इंफाल, कोहिमा, ईटानगर, गैंगटोक
AMRUT के अंतर्गत किस राज्य के कितने शहर
अटल मिशन फॉर रिजुविनेशन एंड अरबन ट्रांसफॉरमेशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 54 शहर चुने गये हैं। आंध्र प्रदेश के 31, राजस्थान के 30, पश्चिम बंगाल के 28, बिहार के 27, ओडिशा के 19, हरियाणा के 19, केरल के 18, पंजाब के 17, तेलंगाना के 15, छत्तीसगढ़ के 10 शहर चुने गये हैं।
इसी प्रकार अमृत योजना के तहत महाराष्ट्र में 37, गुजरात में 31, कर्नाटक में 21, तमिलनाडु में 33 शहरों का विकास किया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications