विश्व जनसंख्या दिवस : सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में है दिल्ली और मुंबई

नई दिल्ली। आज विश्व जनसंख्या दिवस है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों की सूची तैयार की है।

आपको बता दें, दिल्ली ने विश्व की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर जगह बनाया है। जी हां, टोक्यो के बाद विश्व में दिल्ली ऐसा शहर है, जहां की आबादी सबसे ज्यादा है। 1999 से अभी 2014 तक में दिल्ली की जनसंख्या लगभग दुगुनी होकर 25 मिलियन तक पहुंच गई है। वहीं मुंबई इस सूची में छठे नंबर पर आती है।

तो आइए नजर डालते हैं विश्व की जनसंख्या से जुड़ी जानकारियों पर।

टोक्यो- 38 मिलियन

टोक्यो- 38 मिलियन

38 मिलियन जनसंख्या के साथ टोक्यो विश्व की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है। रिपोर्ट के मुताबिक यह 2030 तक पहले नंबर पर कायम रहेगा।

दिल्ली- 25 मिलियन

दिल्ली- 25 मिलियन

1999 से अभी तक में दिल्ली की जनसंख्या लगभग दुगुनी हो गई है। और इसी के साथ दिल्ली विश्व की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में दूसरे नंबर हैं।

शंघाई- 23 मिलियन

शंघाई- 23 मिलियन

शंघाई इस सूची में तीसरे नंबर पर है। यहां की कुल जनसंख्या 23 मिलियन है।

मेक्सिको सिटी

मेक्सिको सिटी

संयुक्त राष्ट्र के रिपोर्ट के मुताबिक मेक्सिको सिटी की जनसंख्या लगभग 21 मिलियन है।

साओ पोउलो है पांचवां

साओ पोउलो है पांचवां

साओ पोउलो विश्व की पांचवी सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है। जहां 21 मिलियन के आसपास लोग रहते है।

 मुंबई - लगभग 21 मिलियन है जनसंख्या

मुंबई - लगभग 21 मिलियन है जनसंख्या

हमारी सपनों की नगरी मुंबई इस सूची में छठे नंबर है। यहां लगभग 21 मिलियन लोग रहते हैं।

कोलकाता, बेंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद

कोलकाता, बेंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद

कोलकाता, बेंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद 2030 तक विश्व के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले टॉप 30 शहरों में शामिल होगें।

भारत की सात शहरें होगीं मेगासिटी

भारत की सात शहरें होगीं मेगासिटी

वहीं, 5 से 10 मिलियन की आबादी वाले भारत की चार शहरें अहमदाबाद, बेंगलोर, चेन्नई और हैदराबाद को 2030 तक मेगासिटी के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2030 तक भारत के सात शहरों को मेगासिटी के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया है।

2050 तक 814 मिलियन होगी जनसंख्या

2050 तक 814 मिलियन होगी जनसंख्या

भारत की मौजूदा शहरी जनसंख्या 410 मिलियन है। जो कि 2050 तक 814 मिलियन तक जाने की उम्मीद है।

45 प्रतिशत आबादी है भारत और चीन में

45 प्रतिशत आबादी है भारत और चीन में

विश्व जनसंख्या की 45 प्रतिशत आबादी सिर्फ भारत और चीन में रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+