Lockdown-3: इन दो राज्यों ने शुरू की शराब की होम डिलीवरी

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामले 52 हजार के पार पहुंच गए हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस बीच गृह मंत्रालय ने शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी। जिसके बाद सोमवार को दुकानों पर भीड़ टूट पड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी। कई जगहों पर हालात ऐसे बने की पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। शराब की दुकानों पर भीड़ इकट्ठा ना हो, इसके लिए पंजाब और छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलीवरी शुरू करवा दी है।

छत्तीसगढ़ में 120 रुपये है डिलीवरी चार्ज

छत्तीसगढ़ में 120 रुपये है डिलीवरी चार्ज

सोमवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शराब को लेकर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक किलोमीटर से ज्यादा की लंबी लाइन लग गई। जिसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भीड़ कम करने के मकसद से शराब की होम डिलीवरी शुरू करवा दी। इसके लिए बाकायदा नियम बना दिया गया है। उसके मुताबिक एक शख्स 5 लीटर तक शराब घर मंगवा सकता है। पांच लीटर तक शराब की होम डिलीवरी के लिए सिर्फ एमआरपी से 120 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। शराब के शौकीनों के लिए ये होम डिलीवरी चार्ज कोई ज्यादा नहीं है।

पंजाब में भी डिलीवरी शुरू

पंजाब में भी डिलीवरी शुरू

शराब की दुकानें खुलने के बाद अन्य राज्यों की स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब राज्य में शराब की होम डिलीवरी की जाएगी। पंजाब सरकार के मुताबिक सुबह 9 बजे से एक बजे तक ठेके खुलेंगे। वहीं होम डिलीवरी का वक्त दोपहर 1 बजे से 6 तक रहेगा। एक व्यक्ति अधिकतम दो लीटर शराब ही आर्डर कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद होने से हर महीने पंजाब सरकार को 500 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा था।

एडवाइजरी का कहीं नहीं हो रहा पालन

एडवाइजरी का कहीं नहीं हो रहा पालन

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में शराब की दुकानें खुलेंगी। इस दौरान स्थानीय प्रशासन वहां सुरक्षा की व्यवस्था करेगा। साथ ही शराब बिक्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन होगा और एक बार में पांच लोग ही शराब ले पाएंगे। वहीं इस दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। ज्यादा जगहों पर गृह मंत्रालय की एडवाइजरी का पालन नहीं हुआ। सोमवार को दुकान खुलते ही सैकड़ों लोग पहुंच गए। जिस वजह से पंजाब और छत्तीसगढ़ ने शराब की होम डिलीवरी का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+