एक जनवरी से बिना आधार कार्ड नहीं मिलेगी ये सुविधा, इसी महीने कर लें तैयारी
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दिसंबर में सभी को आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कराना जरूरी है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारी भी तैयारी में जुट गए हैं।

सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाने के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है। इस आदेश के जारी होने से पहले ही नए राशन कार्ड बनवाने में आधार कार्ड मांगा जा रहा था लेकिन अब इसके लिए पूरी तरह बाध्यता लागू कर दी गई है।
डेढ़ लाख लोगों के राशन कार्ड नहीं हैं लिंक
प्रदेश की राजधानी देहरादून में करीब डेढ़ लाख परिवारों के पास ऐसे राशन कार्ड हैं जिन्होंने अब तक इन्हें आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया। यहां कुल पांच लाख राशन कार्ड यूजर हैं।
परिवार के सदस्यों के लिए भी है जरूरी
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दिसंबर में सभी को आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कराना जरूरी है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारी भी तैयारी में जुट गए हैं। इसके अलावा सरकार ने सभी परिवारों के मुखिया के साथ परिवार के दूसरे सदस्यों के आधार कार्ड भी मार्च 2017 तक जमा कराने का आदेश दिया है।
यहां जमा कराएं आधार कार्ड
जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जाकर आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा कराई जा सकती है। इसके अलावा राशन कार्ड डीलर भी इस काम में लोगों की मदद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications