ग्रैमी अवॉर्ड के दौरान कनाडाई यूट्यूबर लिली सिंह ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, पहना स्पेशल मास्क
नई दिल्ली: पिछले चार महीनों से देश में नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी है। गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी, जिसके बाद लालकिले, आईटीओ समेत दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा हुई। इसके बाद इस आंदोलन में नया मोड़ आया, जहां कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने किसानों के समर्थन का ऐलान किया। हालांकि इसके बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन अब ग्रैमी अवॉर्ड समारोह के दौरान भारतीय-कनाडाई यूट्यूबर लिली सिंह ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है।
Recommended Video

दरअसल 63वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोह का आयोजन इस बार लॉस एंजलिस कन्वेंशन सेंटर में हुआ। जिसमें यूट्यूबर लिली सिंह भी पहुंचीं। उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ एक मास्क लगा रखा था, जिस पर लिखा था कि I Stand With Farmers (मैं किसानों के साथ खड़ी हूं)। इसके बाद उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा कि मुझे पता है कि रेड कार्पेट/अवॉर्ड शो की फोटो को सबसे ज्यादा कवरेज मिलती है। तो ये लीजिए मीडिया, इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आप पूरी तरह स्वतंत्र हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग #IstandWithFarmers और #GRAMMYs लिखा।
सबसे पहले इन लोगों ने किया था ट्वीट
गणतंत्र दिवस हिंसा के बाद 2 फरवरी को अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन से जुड़ी एक खबर ट्वीट की। जिसमें दिल्ली में इंटरनेट बैन और झड़प की बात थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि क्यों हम इस मुद्दे पर नहीं बात कर रहे? #Farmersprotest। फिर 3 फरवरी को पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा भी किसानों के समर्थन में आ गईं। उन्होंने आंदोलन की फोटो ट्वीट कर लिखा कि क्या ये मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं है, जहां दिल्ली के आसपास वाले इलाकों में इंटरनेट बैन कर दिया गया। इसके अलावा पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों का समर्थन किया था।












Click it and Unblock the Notifications