42 डिग्री पर उबल रही दिल्ली के लिए आई Good News, आज बरस सकते हैं बदरा

नई दिल्ली। इस वक्त देश की राजधानी दिल्ली 42 डिग्री तापमान पर आग उगल रही है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, लू के थपेड़ों से परेशान दिल्लीवासियों के लिए फिलहाल राहत की खबर है, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कि अगले तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार है, जिससे तापमान में थोड़ी सी गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं जबकि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

IMD ने ये कहा

IMD ने ये कहा

भारतीय मौसम विभाग ( IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में 4 जून से 7 जून तक लगातार मौसम ऐसा ही बना रहेगा, तीन दिन तक धूल भरी आंधी और हल्की बूंदा-बांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

क्या है गर्मी का कारण

क्या है गर्मी का कारण

उत्तर भारतीय इलाकों में पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी हवाओं ने गर्मी का प्रकोप बढ़ा दिया जिसका असर 'लू' के रूप में इन दिनों दिख रहा है, सूर्य की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

दिल्ली में बिजली की खपत बढ़ी

दिल्ली में बिजली की खपत बढ़ी

चिलचिलाती धूप से गर्मी बढ़ने के साथ सोमवार को दिल्ली में बिजली की मांग बढ़कर 6,612 मेगावाट के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई। यह गर्मियों के इस मौसम में अब तक की सबसे अधिक बिजली मांग है। इस वक्त कूलर, एसी और इनवर्टर का बिजनेस करने वालों की चांदी है क्योंकि इस वक्त इनकी मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

6 जून को केरल पहुंचेगा मॉनसून

6 जून को केरल पहुंचेगा मॉनसून

वैसे भारतीय मौसम विभाग से आई जानकारी के अनुसार केरल में लगभग 6 जून के आसपास मॉनसून दस्तक दे सकता है। अभी मॉनसून ने अरब सागर के कुछ अधिक दक्षिणी भाग और दक्षिण-पश्चिम-दक्षिण-पूर्व-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान समुद्र और अंडमान निकोबार द्वीप समूह को कवर कर लिया है। ऐसे में दो से तीन दिन में ये अरब सागर के काफी हिस्से को घेर लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+