दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, चली धूल भरी आंधी और हुई हल्की बारिश
नई दिल्ली। शनिवार को राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली और और शाम होते-होते मौसम ने आंधी-पानी का रूप धारण कर लिया, हालांकि हवाएं तेज चलीं लेकिन ज्यादा देर तक नहीं चलीं, कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई, जिससे बिजली सेवा बाधित हुई और लोगों को कष्ट का सामना करना पड़ा है। हालांकि दिल्ली और उससे सटे गुड़गांव के कई इलाकों में बारिश होने के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली।

आपको बता दें कि राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में गर्मी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से जब शनिवार को बारिश हुई तो लोगों को फौरी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी तापमान में गिरावट रहेगी और अधिकतम तापमान 39 से घटकर 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं
यही नहीं भारतीय मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इससे ठंड में भी इजाफा होगा। इन राज्यों में अगले 24 घंटे तक मौसम बिगड़ा रहेगा, तो वहीं सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज सही नहीं रहेगा। कल की तरह आज भी पूर्वोत्तर में कहीं छुटपुट तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर धूप निकलेगी तो कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी चलने के आसार है इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
-
Kal Ka Mausam: 15 से 18 अप्रैल तक कहां बारिश-तपिश का कहर? Bihar-महाराष्ट्र समेत कहां बिजली गिरने का IMD अलर्ट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications