पीएम मोदी के खिलाफ कार्टून बनाने वाले को जान से मारने की धमकी
कार्टूनिस्ट नितुपर्णा राजबंग्शी को जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया पर मिली है। राजबंग्शी ने बताया कि 15 अगस्त को उन्होंने अपना कार्टून सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्टून बनाने वाले असम के कार्टूनिस्ट नितुपर्णा राजबंग्शी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसको लेकर उनका परिवार काफी चिंतित है। नितुपर्णा राजबंग्शी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की है जिसकी जांच चल रही है।

कार्टूनिस्ट नितुपर्णा राजबंग्शी को जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया पर मिली है। राजबंग्शी ने बताया कि 15 अगस्त को उन्होंने अपना कार्टून सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसके बाद उसी दिन देर रात किसी शख्स के उनकी पोस्ट पर लिखा 'समबडी शॉट हिम डेड'। इस मामले में उन्होंने 16 अगस्त को असम के बाकपेटा में लोकल थाने में इसकी शिकायत दी जिसके बाद असम पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल स्वतंत्रता दिवस के दिन नितुपर्णा राजबंग्शी ने गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से मारे गए बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक कार्टून बनाया था। जिसमें गोरखपुर त्रासदी को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना की गई थी। इस कार्टून में प्रधानमंत्री झंडारोहण कर रहे हैं लेकिन झंडे की जगह इस कार्टून में छोटे-छोटे बच्चों को दिखाया गया है और प्रधानमंत्री के पास एक सिलेंडर दिखाया गया है जिस पर कॉरपोरेट लिखा हुआ है। नितुपर्णा के इस कार्टून पर काफी प्रतिक्रियाएं आईं थीं।
इस मामले में नितुपर्णा की पत्नी मनीषा गोस्वामी का कहना है 'हम ऐसे किसी धमकी से नहीं डरते, निचले तबके और गरीबों के दर्द को कार्टून के जरिए सामने लाने में मैं अपने पति के साथ हूं। ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि कैसे कुछ लोग आवाजों को दबाना चाहते हैं और सच को छुपाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications