लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने संभाला BRO के महानिदेशक का कार्यभार
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने मंगलवार (1 दिसंबर) को सीमा सड़क संगठन (BRO) के महानिदेशक का पद संभाला। उन्होंने जनरल हरपाल सिंह का स्थान लिया है। इससे पहले वह सेना के एकीकृत मुख्यालय की क्यूएमजी शाखा में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थे।

जनरल हरपाल सिंह को भारतीय सेना के नए इंजीनियर-इन-चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि बीआरओ की चीन और पाकिस्तान समेत सीमा से सटी सभी सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए जिम्मेदारी है। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी वर्ष 1983 में सेना की इंजीनियर कोर में नियुक्त हुए थे और तब से लेकर अब तक उन्होंने भारतीय सेना के कई प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में हिस्सा लिया है। उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications