सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा- भगवान से प्रार्थना करेंगे की जल्‍दी वैक्‍सीन लग जाए ताकि

नई दिल्‍ली। कोरोना वैक्‍सीन की रफ्तार देश में बहुत धीमी है। जहां दूसरे कई देशों में आधी आबादी से अधिक लोगों का वैक्‍सीनेशन हो चुका है वहीं भारत में अभी 10 फीसदी का आंकड़ा पार नहीं हुआ है। यहां कोरोना से संघर्ष जारी है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज ने आज एक सुनवाई के दौरान भगवान से प्रार्थना की। जी हां एक जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि भगवान से प्रार्थना करेंगे कि जल्द से जल्द सभी का टीकाकरण हो जाए ताकि सुप्रीम कोर्ट में पहले की तरह एक बार फिर से फिजिकल हियरिंग हो सके।

सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा- भगवान से प्रार्थना करेंगे की जल्‍दी वैक्‍सीन लग जाए ताकि

याचिकाकर्ता की टिप्‍पणी का जवाब देते हुए जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि मैं प्रार्थना करुंगा कि जब अगली बार इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो तो फिजिकल हियरिंग हो रही हो। आपको बता दें कि साल 2020 से ही सुप्रीम कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई हो रही है। सुनवाई के दौरान जस्टिस एमआर शाह के साथ बैठे जस्टिस चंद्रचूड़ ने एकाएक कहा कि भगवान से प्रार्थना करें कि जल्द से जल्द सभी का टीकाकरण हो और उसके बाद ही हमारी फिजिकल सुनवाई होगी। एक अन्‍य सुनवाई में जस्टिस चंद्रचूड़ ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अपने आइसोलेशन में रहने के अनुभवों को बताया।

उन्‍होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वो 18 दिनों तक आइसोलेशन में रहे थे। वह और उनकी पत्नी दोनों ही कोविड संक्रमित पाए गए थे। जस्टिस चंद्रचूड़ ने बताया कि अपना समय बिताने के लिए वह किताबों का सहारा लिया करते थे। गौरतलब है कि जस्टिस चंद्रचूड़ उन जजों में शामिल रहे जिन्होंने कोविड वैक्सीनेशन पॉलिसी को लेकर सरकार से सख्त सवाल किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+