GST पर जनता किसके साथ, ये तो गुजरात चुनाव बताएगा: अरुण जेटली
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली रविवार को अमेरिकी दौरे पर वाशिंगटन पहुंचे। जेटली ने कहा कि बैंको के दिवालिएपन से जुड़े कानून, जीएसटी, और नोटबंदी जैसे बड़े सुधारों के लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है जिसकी वजह से भारत की आज वैश्विक स्तर पर प्रशंसा हो रही है।

अरुण जेटली ने कहा कि बीते 3 सालों से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में मंदी आई है लेकिन भारत की अर्थव्यव्स्था आगे बढ़ रही है। ऐसा सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों के लिए उठाए गए कड़े कदमों की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के सभी वित्त मंत्री जीएसटी को सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन पार्टी मौकापरस्ती करते हुए इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तो गुजरात चुनाव के परिणाम ही बताएंगे जनता किसे समर्थन दे रही है। नोटबंदी के बाद हुए यूपी चुनावों का परिणाम तो सबको पता ही है।
Let results of #GujaratElections come out then it will be clear who ppl support, post demonetization UP results we all know: Arun Jaitley
— ANI (@ANI) October 15, 2017
भारत-अमेरिकी संबधों पर बोलते हुए अरुण जेटली ने कहा कि पीएम मोदी के हाल ही में अमेरिका दौरे से दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आई है। जो भी भारतीय एच1 बी वीजा अमेरिका आते है वो काफी योग्य और पढ़े-लिखे होते है था ही अमेरिका की अर्थव्यव्स्था को आगे ले जाने में भी अपना योगदान देते हैं। एच1 बी वीजी जो भी भारतीयों के चिंता है हमनें अमेरिकी सरकार को उससे अवगत करा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications