'आइए मैं आपको ड्राप कर दूं..', राहुल गांधी का खड़गे के साथ VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले संस्कार लाजवाब
rhul Gandhi Mallikarjun Kharge Viral Video, राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग कांग्रेस सांसद की तारीफ कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा शुरू करने के बाद लगातार अपने सुर्खियों में बने हुए हैं। इस यात्रा के दौरान अपने कुछ वीडियो में वो कांग्रेसी नेताओं की परवाह करते भी नजर आए। वहीं शुक्रवार का संसद भवन के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कांग्रेसी और राहुल गांधी को पसंद करने वाले उनके स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ इस वीडियो में कांग्रस पार्टी के राष्ट्री अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नजर आ रहे हैं।
राहुल गांधी और खड़गे संसद भवन से शुक्रवार को साथ में निकले । राहुल गांध जब अपनी कार पर बैठने से पहले पूछे खड़गे जी की कार कहां है। इसके जवाब में पीए ने ककहा पीछे आ रही हैं। राहुल गांधी ने फिर पूछा आप कैसे करेंगे मैनेज। इसके तुरंत बाद राहुल गांधी ने खड़गे से पूछा आपको कहां जाना हैं?
राहुल गांध के पूछने पर खड़गे ने कहा मैं चला जाऊंगा, घर ही जाना है। इस पर राहुल गांधी कहते हैं आइए मैं आपको ड्रॉप कर देता हूं। आई विल ड्रॉप यू ।
इसके बार मल्लिकार्जुन राहुल गांधी की कार में बैठकर उनके साथ निकल जाते हैं।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Arun Kumar Singh नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है जिसके साथ अरुण ने राहुल गांधी और खड़गे के बीच हुई बातचीत को उनकी बातों के आधार पर शेयर किया है। यूजन ने बताया कि राहुल गांधी और खड़गे के बीच क्या बात हुई।
खरगे जी की गाड़ी कहां है?
PA-पीछे है आ रही है।
RG -कैसे करेंगे?
RG -कहां जाना है आपको?
मल्लिकार्जुन खरगे- मैं चला जाऊंगा,घर ही जाना है।
RG- I will drop you..
RG -खरगे जी की गाड़ी कहां है?
— Arun Kumar Singh (@arunsingh4775) March 17, 2023
PA-पीछे है आ रही है।
RG -कैसे करेंगे?
RG -कहां जाना है आपको?
मल्लिकार्जुन खरगे- मैं चला जाऊंगा,घर ही जाना है।
RG- I will drop you.. pic.twitter.com/DRk3WNgE0O
सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किए जाने के बाद लोग इस पर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यार ये बन्दा प्रधानमंत्री बनेगा ❤️ जिस दिन बनेगा उस दिन भारत चमकेगा ।वहीं धर्मेन्द्र निषाद नाक के यूजर ने लिखा राहुल जी संवेदनशील इंसान हैं। वरिष्ठ का सम्मान करते हैं। मोहम्मद फिरोज नाम के यूजर ने लिखा संस्कार लाजबाब है सर।












Click it and Unblock the Notifications