चेन्नई से मिला सबक, बनेंगे 100 नये केंद्र

नई दिल्ली। चेन्नई में बाढ़ से मची तबाही से सबक मिलने के बाद भारत सरकार ने बाढ़ से निबटने के लिये 100 नये बाढ़ पूर्वानुमान केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) मौजूदा पंचवर्षीय योजना के दौरान अरुणाचल प्रदेश (3), हिमाचल प्रदेश (1), केरल (2), राजस्थान (12), सिक्किम (8) और तमिलनाडु (14) में पहली बार बाढ़ पूर्वानुमान केंद्र स्थापित करेगा।

इसके अलावा 60 और बाढ़ पूर्वानुमान केंद्र उन राज्यों में स्थापित किए जाएंगे, जहां पहले से ही ऐसे केंद्र हैं। ताकि उनके दायरे से बाहर के क्षेत्रों को इसकी सीमा में लाया जा सके।

सीडब्ल्यूसी को अन्य कामों के साथ-साथ भारत में बाढ़ पूर्वानुमान गतिविधियों का कार्य भी सौंपा गया है। इस उद्देश्य के लिए प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों पर 878 स्टेशनों का एक नेटवर्क स्थापित किया गया है।

मौसम विभाग के साथ कार्य जारी

इस समय, अपने नेटवर्क से प्राप्त हाइड्रोलॉजिकल डेटा और भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के बाढ़ मौसम विज्ञान संगठन (एफएमओ) से प्राप्त मात्रात्मक वर्षा पूर्वानुमान (क्यूपीएफ) का इस्तेमाल कर 176 स्टेशनों के लिए (148 स्तर पूर्वानुमान और 28 अंतर्वाह यानी इनफ्लो पूर्वानुमान) बाढ़ का पूर्वानुमान जारी किया जाता है। सीडब्ल्यूसी के मौजूदा बाढ़ पूर्वानुमान नेटवर्क में 19 राज्य/संघ शासित क्षेत्र/राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, 10 प्रमुख नदी घाटियों (बेसिन) और 72 उप-घाटियों (सब-बेसिन) को शामिल किया गया है।

अब तक 445 स्टेशनों का स्वत: डेटा संग्रह और ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए आधुनिकीकरण किया गया है। झेलम, अलकनंदा, भागीरथी, गंगा, ब्रह्मपुत्र, यमुना, चंबल, बैतरणी, वमसाधारा, सुवर्णरेखा, महानदी, तापी, गोदावरी और कृष्णा नदियों पर गणितीय मॉडल विकसित किया गया है। इन पूर्वानुमानों को ईमेल, एसएमएस और वेबसाइट सुविधाओं का उपयोग कर फैलाया जाता है।

सेंसर आधारित डाटा संग्रह

इस नेटवर्क के आधुनिकीकरण में स्वतः सेंसर आधारित डेटा संग्रह और सेटेलाइट आधारित डेटा ट्रांसमिशन प्रणाली की स्थापना करना शामिल है। ताकि समय रहते बाढ़ पूर्वानुमान और प्रभावी बाढ़ पूर्वानुमान के लिए एक आयामी गणितीय मॉडलिंग उपकरण का उपयोग कर 72 घंटे के चेतावनी समय के साथ मध्यम दूरी के हाइड्रोलॉजिकल और हाइड्रोलिक मॉडल का विकसित किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+