मां-बाप के पास सो रही बच्ची को घसीट ले गया तेंदुआ, मौत
प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है ताकि उसके पकड़कर जंगल ले जाया जा सके।
जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले के बरदिया गांव में एक तेंदुए ने चार साल की बच्ची को मार डाला। बच्ची का नाम रशमिता टिखयाभाई है। वन अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर रात एक तेंदुआ पीडि़ता रशमिता को उस वक्त उठा कर ले गया जब वह अपने मां-बाप के साथ खेत में सो रही थी। उन्होंने बताया कि रशमिता के मां-बाप मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और यहां रहकर मजदूरी करते हैं।
दिल्ली के लिए शुभ संकेत, बॉयोडावर्सिटी पार्क में दिखा तेंदुआ

रशमिता की छत-विछत लाश आज सुबह मिला जिसके बाद से वन अधिकारी को सूचना दी गई। प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है ताकि उसके पकड़कर जंगल ले जाया जा सके। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही गुजरात के अमरेली के एक गांव में शेरनी सड़कों पर घूमती देखी गई थी। शेरनी ने गांव में मवेशियों को मार दिया था और वहीं बैठकर खा रही थी।
इससे पहले सूरत जिले के वाडी गांव में लोगों ने तेंदुए को पिजड़े में जिंदा जला दिया था। लोगों ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि घटना से एक दिन पहले तेंदुए ने सात साल की बच्ची पर हमला कर दिया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications