कुत्तों का पीछा करते-करते घर में घुसा तेंदुआ और घायल कर गया दो बच्चे
इस परिसर में इस घटना से पहले भी दो तेंदुए मरे हुए अवस्था में पाए गए थे। उसके बाद देर रात एक तेंदुआ दो कुत्तों का पीछा करते हुए सीधे घर में घुस गया और दो बच्चों को घायल कर गया।
रत्नागिरी। रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर तहसील में तेंदुए ने काफी आतंक मचा रखा है, तेंदुए के डर से लोगों ने घर के बाहर निकलना ही छोड़ दिया। लेकिन हद तो तब पार हो गई जब तेंदुआ घर में घुसकर ही दो लोगों को घायल करके भाग गया। इस हादसे से पूरे परिसर में दहशत का माहौल देखा जा सकता है।

इस परिसर में इस घटना से पहले भी दो तेंदुए मरे हुए अवस्था में पाए गए थे। उसके बाद देर रात एक तेंदुआ दो कुत्तों का पीछा करते हुए सीधे घर में घुस गया और दो लोगों को जख्मी कर दिया। काटवली ढोसलवाड़ी में रात डेढ़ बजे के करीब ये घटना घटी लेकिन काफी चिल्लाहट के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। इस घटना में प्रीति प्रकाश घवाली (17) और राहुल प्रकाश घवाली (14) बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
ढोसलवाड़ी में प्रकाश गोविंद घवाली (45) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। रविवार की देर रात डेढ़ बजे के करीब आगे के दरवाजा से किसी के टकराने की जोरदार आवाज आई। जिससे परिवार वालों की नींद खुल गई। लाइट लगाकर सब देखने लगे क्या हुआ तो सामने तेंदुआ को खड़ा हुआ पाया। ऐसी स्थिती में क्या करें, परिवार को कुछ समझ ही नहीं आया।
कुत्तों का पीछा करते हुए तेंदुआ घर में घुस गया था, खुद को बचाने के लिए परिवार वाले शोर मचाने लगे लेकिन तब तक क्रोधित तेंदुए ने राहुल और प्रीति पर हमला कर दिया। शोर की आवाज सुनते ही तेंदुआ वहां से भाग गया। इस तरह से घर में घुसकर बच्चों को जख्मी करने की खबर से पूरा गांव दहशत में है। गांव के लोगों ने वन विभाग से इसे जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications