लेके पहला पहला प्‍यार...गाने पर Norwegian डांस ग्रुप ने किया मुंबई लोकल में डांस, देखें बेहतरीन Video

Norwegian डांस ग्रुप ने मुंबई लोकल में अब डांस शूट किया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस वीडियो पर कमेंट कर रही हैं।

Norwegian

Norwegian डांस ग्रुप इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है। नॉर्वेजियन डांस ग्रुप की क्विक स्टाइल आप ने भी देखी होगी। वहीं अब नॉर्वेजियन डांस ग्रुप ने मुंबई की लोकल ट्रेन में हिंदी फिल्‍म के पुराने गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। ये वो ही ग्रुप है जिसका बॉलीवुड के हिट गाने काला चश्मा पर डांस खूब सुर्खियां बटोरा था। वहीं अब मुंबई लोकल में इस ग्रुप के द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Norwegian dance group

लेके पहला पहला प्यार...गाने पर मुंबई लोकल में किया डांस

बता दें नॉर्वेजियन डांस ग्रुप इन दिनों मुंबई में है और इस ग्रुप के लोग मायानगरी में अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसे मुंबई लोकल ट्रेन में शूट किया गया था। इस वीडियो में ये ग्रुप यात्रियों से भरी ट्रेन में हिंदी गाना लेके पहला पहला प्यार...गाने के नए वर्जन पर अपने अनोखे स्‍टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं।

पहले विराट कोहली के साथ बनाया था वीडियो

इससे पहले Norwegian डांस ग्रुप ने भारतीय क्रिक्रेटर विराट कोहली के साथ एक डांस वीडियो साझा किया था जो लोगों को बहुत पसंद आया था। वहीं इसके बाद मुंबई लोकल ट्रेन में शूट किया गया ये वीडिये खूब वायरल हो रहा है।

डांस ग्रुप ने इस कैप्‍शन के साथ शेयर किया वीडियो

डांस क्रू ने इंस्‍टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके साथ ट्रेन में यात्री भी नजर आ रहे हैं। इस डांस ग्रुप ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा - "भारत में लोकल ट्रेन में हमारा पहला कदम #मुंबई।"

boAt कंपनी के को-फाउंडर ये देख हुए गदगद

इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं वहीं वूट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता ने भी कमेंट किया है। इसकी वजह है कि अमन ने देखा कि डांस ग्रुप अपने गाने पर परफार्म करने के लिए गाना बजाने के लिए एक बोट स्पीकर का इस्तेमाल किया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, "वाह. बोट मजा आया देख कर। कमेंट के साथ दो फायर वाले इमोजी भी अमन गुप्‍ता ने शेयर किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+