मॉडल अभिनेत्री नीना सरकार ने मुंडवाए अपने खूबसरत लंबे बाल, वीडियो शेयर कर बताई ये खास वजह
Leja Leja Re की मॉडल अभिनेत्री नीना सरकार ने मुंडवाए अपने खूबसरत लंबे बाल, जानें खास वजह
नई दिल्ली। अभिनेत्री और मॉडल नीना सरकार एक बार सुर्खियों में हैं। नीना सरकार जिन्हें संगीत वीडियो लीजा लेजा रे और फिल्म मनी देवो भव के लिए जाना जाता है उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया। नीना अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना वीडियो भी शेयर किया है। आइए जानते खास वजह ?

नीना सरकार ने इसलिए खुद शेव किए बाल
एक्ट्रेस नीना सरकार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वो अपने खूबसूरत लंबे घने काले बाल शीशे के सामने बैठ कर शेव करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्हें गंजा होने के साथ एक ट्रिमर के साथ अपना सिर मुंडा करते हुए देखा जा सकता ह है। उनके इस बड़े फैसलें के पीछे 'बालों का दान है।

वीडियो शेयर कर लिखी ये बात
अभिनेत्री नीना सरकार ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा लिखा चूंकि मेरे पास बहुत सारे बाल हैं और मैं उसे दान करना चाहती थी।अभिनेत्री और मॉडल नीना सरकार ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो के पहले भाग को कैप्शन दिया baldgirl #headshave #hairdonation #donate #donatetoday #donatehair।
नीना सरकार के इस लुक पर फैंस ने किया ये कमेंट
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा अपने फैंस को लिखा कि वो अपने लंबे बाल बेच नहीं रही है बल्कि वो दान कर रही है। वीडियो में, उसने अपनी सेवा के लिए अपने बालों को धन्यवाद दिया। नीना सरकार के फैंस ने और फॉलोअर्स ने उनके नए लुक को पसंद किया और जमकर कमेंट और लाइक्स किया। एक यूजर ने लिखा "आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।" जबकि एक अन्य ने लिखा "यह बहुत आश्चर्यजनक है।"












Click it and Unblock the Notifications