विधान परिषद चुनाव : नितिन गडकरी और फडणवीस के घर में MVA ने लगाई सेंध, बीजेपी को बड़ा झटका

महाविकास अघाड़ी गठबंधन नागपुर विधान परिषद सीट पर जीत एक बड़ी सफलता है। ये वो सीट है जहां बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस का घर है।

Sudhakar Adbale

Maharashtra Legislative Council elections: महाराष्ट्र के नागपुर विधान परिषद सीट पर महाविकास अघाड़ी गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर अदबले की जीत हुई है। भाजपा के दो बड़े नेताओं नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस का गढ़ माना जाता है। यहां बीजेपी का वैचारिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी है। ऐसे में नागपुर में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की जीत भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

नागपुर की विधान परिषद सीट एमवीए के खाते में आने के साथ दावा ये भी किया किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मौजूदा सीएम के पूर्व शिवसेना संगठन ने नाता तोड़ने के बाद भी एमवीए की लोकप्रियता कायम है। ये सीट सुधाकर अदबले (Sudhakar Adbale) ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को हराकर नागपुर शिक्षक सीट जीती है।

दरअसल, महाराष्ट्र के पांच विधान परिषद सदस्यों का 6 साल का कार्यकाल 7 फरवरी को समाप्त हो रहा है। जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा उनमें शिक्षकों से तीन और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से दो शामिल हैं। इन सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग हुई थी। जिसके बाद बृहस्पतिवार को चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

महाराष्ट्र में कहां कितने प्रतिशत मतदान?
महाराष्ट्र के कोंकण टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान हुआ। यहां 91.02 वोटिंग हुई। जबकि नासिक डिवीजन ग्रेजुएट सीट पर पर सबसे कम 49.28 फीसदी मतदान हुआ। औरंगाबाद में 86 और , नागपुर में 86.23 प्रतिशत मतदान हुआ।

Recommended Video

    Upendra Kushwaha का Nitish Kumar के बाद Lalu Yadav पर भी तंज, मांगा 35 साल का हिसाब | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+