SP Balasubrahmanyam Hindi Songs: 'एक-दूजे' से लेकर 'साथिया' तक, बाला ने जब भी गाया...'दीवाना' बनाया
मुंबई। मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम अब हमारे बीच में नहीं रहे, 74 साल की उम्र में आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, कोरोना वायरस से एक लंबी जंग लड़ने के बाद चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में उन्होंने शुक्रवार को आखिरी सांस ली। एसपी बालासुब्रमण्यम 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद वह एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनके पुत्र चरण ने उनके दुखद निधन की खबर दी।

बालासुब्रमण्यम को लोग सलमान खान की आवाज कहते थे क्योंकि सलमान खान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया का गाना - 'आ जा शाम होने आई' से सलमान सुपरस्टार बन गए थे और उनकी और गायक की कामयाबी का सिलसिला 'पहला पहला प्यार है' तक बदस्तूर जारी रहा, गौरतलब है कि बालासुब्रमण्यम ने छः बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 25 बार तेलुगू सिनेमा में नंदी पुरस्कार भी जीता था। भले ही आज बालासुब्रमण्यम ने दुनिया से विदाई ले ली हो लेकिन उनकी सुरमयी आवाज हमेशा लोगों के सीने में जिंदा रहेगी।
आइए एक नजर डालते हैं बाला के उन गानों पर एक नजर जिन्होंने बनाया उन्हें सुरों का सरताज...
फिल्म 'साजन '
बहुत प्यार करते हैं, तुमको सनम, कसम चाहे ले लो खुदा की कसम
फिल्म ' मैंने प्यार किया'
दिल दीवाना बिन सजना के माने ना, ये तो पगला है समझाने से समझे ना
फिल्म 'रोजा'
ये हसीं वादियां, ये खुला आसमां आ गए हैं हम कहां, ऐ मेरे साजन
फिल्म 'एक दूजे के लिए'-
हम बने तुम बने एक दूजे के लिए
फिल्म 'हम आपके हैं कौन'
पहला पहला प्यार है पहली पहली बार है
फिल्म 'लव'
साथिया ये तुने क्या किया........इतना करो ना मुझसे प्यार।
कुछ खास बातें
एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपने करियर में 40000 से भी अधिक गाने गाए थे, यही नहीं 8 फरवरी 1981 को एसपी बालासुब्रमण्यम ने सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक 12 घंटे में 21 कन्नड़ गाने रिकॉर्ड किए थे, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल












Click it and Unblock the Notifications